Mika Singh Birthday: जब कनिका कपूर को अपनी पत्नी बता बैठे थे मीका सिंह, हैरान रह गई थीं सिंगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2020, 08:14 AM IST

Happy Birthday Mika Singh: मीका सिंह को उनके बेबाक और मस्त मौला अंदाज के लिए जाना जाता है। एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उन्होंने कनिका कपूर को अपनी पत्नी बोल दिया था।

Mika Singh Birthday: जब कनिका कपूर को अपनी पत्नी बता बैठे थे मीका सिंह, हैरान रह गई थीं सिंगर

नई दिल्ली: मीका सिंह का नाम बॉलीवुड में तड़कते भड़कते गाने और हिंदी, पंजाबी पार्टी सॉन्ग गाने के लिए जाना जाता है हालांकि वह कई तरह की गायकी करने का हुनर रखते हैं लेकिन मौज मस्ती भरा म्यूजिक ही ज्यादातर उनकी पहचान रहा है। 10 जून को मीका सिंह अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस बीच जब किसी फिल्मी फैन के दिमाग में मीका सिंह का नाम आता है तो साथ में याद आते हैं कई विवाद और उनका बेबाक अंदाज।

कनिका कपूर रह गईं हैरान:
मीका सिंह को बेझिझक, बिंदास अंदाज के लिए भी जाना जाता है और इससे जुड़े कई किस्से चर्चा में भी रहे हैं। इसी दौरान का एक किस्सा है जब मीका सिंह ने सिंगर कनिका कपूर को अपनी पत्नी बोलकर थोड़ी देर के लिए सबको हैरा कर दिया था। कुछ कनिका भी उनकी यह बात सुनकर चौंक गई थीं।

बात थी कॉमेडी के लिए मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' की। यहां मीका सिंह, कनिका कपूर और जाने माने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान मीका सिंह ने क्रिस गेल को पंजाबी सिखाने की कोशिश की।

Mika Singh Birthday Kanika story

बोलो क्रिस- भाभी जी नमस्ते..
इस दौरान मीका सिंह ने क्रिस से कहा- बोलो, भाभी जी नमस्ते। क्रिस गेल ने यह बात दोहरा दी। इसके बाद मीका कहते हैं कि इसका मतलब हुआ कि ये मेरी पत्नी हैं। इस पर कनिका हैरानी वाली रिएक्शन देती हैं हालांकि मीका सिंह यह सब मजाक में बोल रहे थे और शो में वह कनिका से कहते हैं- 'मैं क्रिस को पंजाबी सिखा रहा हूं चिंता मत करो मैं तुमसे शादी नहीं करने वाला।'

मीका सिंह का परिवार:
 गौरतलब है  10 जून 1977 को जन्मे मीका सिंह 43 साल के हो गए हैं। वह पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और माता पिता का नाम बलबीर कौर और अजमेर सिंह है, दोनों स्टेट लेवल के पहलवान रहे हैं। मीका अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।

End of Article