Ranbir Kapoor- Alia Bhatt : इस बार की गणेश चतुर्थी रणबीर- आलिया के लिए है बेहद खास, कपूर परिवार में होगी स्पेशल तैयारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 10:58 PM IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए इस बार की गणेश चतुर्थी बेहद खास है। शादी के बाद दोनों की साथ में पहली गणेश चतुर्थी है। ये साल दोनों के लिए बहुत स्पेशल है। कपल जल्द माता- पिता बनने वाले हैं।

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt : इस बार की गणेश चतुर्थी रणबीर- आलिया के लिए है बेहद खास, कपूर परिवार में होगी स्पेशल तैयारियां
Photo Credit: Instagram

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। कपल को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आलिया और रणबीर ने अप्रैल महीने में शादी की थी। कपल ने जून महीने में बताया था कि दोनों माता- पिता बनने वाले हैं। फैंस के लिए ये गुड न्यूज बहुत बड़ा सरप्राइज था। रणबीर और आलिया के लिए ये गणेश चतुर्थी बेहद खास है। शादी के बाद दोनों की साथ में पहली गणेश चतुर्थी है। कपल के लिए ये साल इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

आलिया और रणबीर अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस साल की गणेश चतुर्थी कपूर खानदान के लिए बेहद खास होने वाली है।हमेशा की तरह गणेश चतुर्थी कपूर खानदान में स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट होती है। सालों से कपूर खानदान में गणपति जी की मूर्ति आरके स्टूडियो में आती है और पूरी फैमिली साथ मिलकर पूजा करती हैं। कपूर्स ने भले ही आरके स्टूडियो को बेच दिया है, लेकिन इस साल भी गणेश पूजा साथ में होगी।

रणबीर -आलिया के लिए बेहद खास है ये गणेश चतुर्थी

करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी कपूर्स के घर पर रणबीर, आलिया और उनके आने वाले बच्चे के लिए खास पूजा रखी जाएगी। रणबीर और आलिया की खुशहाल जिंदगी के लिए ये पूजा की जाएगी। जब सभी लोग एक साथ जुटेंगे तो कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आएंगी। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं रणबीर- आलिया

आलिया और रणबीर कपूर इन दिनों ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। इस  फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। आलिया ने हाल ही में नेपोटिज्म को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद यूजर्स उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

End of Article