Feroz Khan Birthday: कभी मुमताज से शादी करना चाहते थे फिरोज खान, आज बेटे फरदीन खान की हैं सास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2020, 11:00 AM IST

बॉलीवुड के क्लिंट ईस्टवुड कहे जाने वाले फिरोज खान का आज बर्थडे है। फिरोज खान और मुमताज की जोड़ी एक वक्त पर्दे पर काफी हिट थी। आगे चलकर दोनों रिश्तेदार भी बने। जानिए फिरोज खान की लाइफ से जुड़े Facts...

Feroz Khan Birthday: कभी मुमताज से शादी करना चाहते थे फिरोज खान, आज बेटे फरदीन खान की हैं सास

मुंबई.  60,70 और 80 के दशक के पॉपुलर एक्टर फिरोज खान का आज 81वां बर्थडे है। फिरोज खान को बॉलीवुड का काऊब्वॉय कहा जाता था। फिरोज खान का असली नाम जुल्फीकार खान था। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी से थे। वहीं, उनकी मां ईरानी थीं। 

फिरोज खान को भारत का क्लिंट ईस्टवुड कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जमाना से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम किया। साल 1965 में आई ऊंचे लोग उनकी सबसे बड़ी फिल्म थी। 
 
फिरोज खान और मुमताज की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। मुमताज उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म अपराध में एक्ट्रेस थीं। एक वक्त मुमताज और फिरोज खान शादी तक करने वाले थे। हालांकि, आगे चलकर दोनों समधी बने। फिरोज खान के बेटे फरदीन ने मुमताज की बेटी नताशा माधवानी के साथ शादी की है। 

फिरोज खान ने की थी दो शादियां
फिरोज खान ने पांच साल तक डेटिंग करने के बाद साल 1965 में सुंदरी से शादी की थी। ये शादी 20 साल तक चली थी। साल 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया था। फिरोज खान और सुंदरी के तीन बच्चे- एक्टर फरदीन खान, बेटी लैला और सोनिया हैं। 

27 अप्रैल 2009 में फिरोज खान का फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया था। साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने RDX का किरदार निभाया था।

Feroz Khan

पाकिस्तान ने किया था बैन 
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने साल 2006 में फिरोज खान के आने पर बैन लगा दिया था। दरअसल फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज करने लाहौर गए थे तो उन्होंने भारत और पाक के मुस्लिमों पर कमेंट किया था। 

फिरोज खान से एक प्रोग्राम में भारत के मुस्लिमों की हालत पर सवाल पूछा गया था। फिरोज खान ने कहा था कि 'भारत एक सेक्युलर देश है। हमारे यहां एक मुस्लिम प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, पीएम सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम पर बना था लेकिन, यहां उनकी कैसी हालत है। एक दूसरे को मार रहे हैं।'

End of Article