Esha Deol Trolled For New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनकी नई तस्वीरें सामने आईं जिनमें एक्ट्रेस का नया हेयरस्टाइल देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को लेकर ईशा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई और उनकी तुलना सौतेले भाई बॉबी देओल से करने लगे।
ईशा ने किया ये पोस्ट
ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हाल ही में मुंबई में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान अपनी वैनिटी वैन की तरफ जाते हुए मेरी तस्वीर खींच ली गईं। बाद में मेरी वीडियो वायरल हो गई और मेरे लुक के लिए मुझे ट्रोल किया जाने लगा! सबसे पहले तो मेरे बाल इसलिए ऐसे हुए क्योंकि एक्शन करते हुए मुझे पसीना आ रहा था। और हां अगर मैं इस हेयरस्टाइल में अपने भाई बॉबी देओल जैसी दिखती हूं... तो मैं तारीफ के लिए आपको धन्यवाद देना चाहती हूं।'

ईशा के सौतेले भाई हैं बॉबी
मालूम हो कि बॉबी देओल वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बॉबी देओल के बड़े भाई एक्टर सनी देओल हैं। जबकि दो बहने हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशा देओल धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा की छोटी बहन आहाना देओल हैं।
पर्सनल लाइफ
ईशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ईशा ने 29 जून 2012 को मुंबई के इस्कॉन टेंपल में भारत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं राध्या और मिराया। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार डिज्नी + हॉटस्टार पर सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस में अजय देवगन और राशी खन्ना के साथ नजर आई थीं।

