मुंबई. म्यूजिक कंपनी इरोजनाऊ ने नवरात्रि पर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो पोस्ट कर बधाई दी थी। इसके बाद से ही यूजर्स कह रहे हैं कि इसके जरिए हिंदू धर्म के त्योहारों का मजाक बना रहे हैं। अब म्यूजिक कंपनी ने माफी मांगी है।
Eros Now सोशल मीडिया में बयान जारी कर लिखा- 'हम इरोजसभी संस्कृति का बराबर से ही प्यार और सम्मान करते हैं। हमारी किसी की भी भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थी।'
बयान में आगे कहा, 'हमने पोस्ट को डिलीट कर दिया है और हम माफी मांगते हैं अगर हमने किसी की भावनाओं को आहत किया है।' सोशल मीडिया पर #BoycottErosNow ट्रेंड कर रहा था।
कंगना रनौत ने किया ये ट्वीट
कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर Eros Now पर निशाना साधा है। कंगना ने लिखा, 'हमें सिनेमा को बतौर थिएटर के अनुभव को देखने वाले समुदाय के रूप में संरक्षित करना चाहिए था।
कंगना आगे लिखती हैं, 'ये बहुत मुश्किल है कि एक बड़ी ऑडियंस को आकर्षित करना बजाए इसके कि कंटेंट को सेक्सुलाइज करना ताकि लोग अकेले में देखें। कला का डिजिटाइजेशन इसी बड़े संकट से गुजर रहा है। शर्म आनी चाहिए।'
बीजेपी हरियाणा आईटी सेल हेड ने की आलोचना
इरोज नाउ के इस कदम की बीजेपी हरियाणा के आईटी सेल के हेड अरुण यादव ने भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर किसी भी धर्म की भावनाओं के साथ छेड़खानी गलत है और इसका वह सख्त विरोध करते हैं। 
अरुण यादव ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से सोशल मीडिया पर उठाया है और खासी संख्या में यूजर्स उनके हैशटैग का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'देखिए नवरात्रि पर इरोजनाऊ क्या पोस्ट कर रहा है।'

