EK Villain Returns Movie Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पाटनी (Disha Patani), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी स्थिर है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आया है। दो दिन बाद फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की कमाई लगभग 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म एक विलेन का सीक्वल हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के अनुसार एक विलेन रिटर्न्स ने दूसरे दिन 7.20 करोड़ रुपए से 7.60 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन (Ek Villain Returns second day Box office collection) किया है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 7 से 10 फीसदी का उछाल आया है। ऐसे में दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 14.60 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म की कमाई सात फीसदी तक बढ़ी है। हालांकि, मास सर्किट में फिल्म ढेर हो गई है।
पहले वीकेंड हो सकता है इतना कलेक्शन (Ek Villain Returns Weekend Collection)
एक विलेन रिटर्न्स फिल्म एक मास फिल्म है। ऐसे में फिल्म का रविवार का कलेक्शन बेहद अहम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को एक विलेन रिटर्न्स की कमाई में 15 फीसदी का उछाल आ सकता है। पहले वीकेंड के बाद एक विलेन रिटर्न्स का कलेक्शन 24 करोड़ रुपए हो सकती है। फिल्म को सोमवार की परीक्षा को पास करना भ जरूरी है। यदि फिल्म सोमवार को 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपए हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक विलेन रिटर्न्स के पहले वीकेंड का कलेक्शन हाल ही में रिलीज हुई बड़ी फिल्में जैसे- जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती 2, जयेशभाई जोरदार से ज्यादा हो सकता है।

