Ek Villain Returns Collection Day 1: एक विलेन रिटर्न्स की ओपनिंग फीकी, देशभर में इतने करोड़ की हुई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 06:32 AM IST

Ek Villain Returns box office Collection day 1: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हो चुकी है। आइये जानते हैं पहले दिन कैसी रही कमाई।

Ek Villain Returns Collection Day 1: एक विलेन रिटर्न्स की ओपनिंग फीकी, देशभर में इतने करोड़ की हुई कमाई

Ek Villain Returns box office Collection day 1: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक विलेन की सीक्वल है। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख को मुख्य भूमिका में देखा गया था जबकि इस बार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आए हैं। ऐसे समय में जब बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हो रही हैं, ऐसे में मेकर्स और दर्शकों को एक विलेन रिटर्न्स से काफी उम्मीद हैं लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। 

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में पहले दिन तकरीबन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग को ही अच्छी शुरुआत माना जाएगा। कमाई के शुरुआती रुझानों के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन 5 से 6 करोड़ के बीच ओपनिंग दी है। इस फिल्म की यह फीकी ओपनिंग कही जाएगी। 

फ्लॉप एक्टर्स पर लगाया दांव

मेकर्स ने ऐसे एक्टर्स पर दांव लगाया है जिनकी आखिरी फिल्में फ्लॉप रही हैं। अर्जुन कपूर आखिरी बार 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। यह फिल्म बुरी तरह पिटी थी। जॉन अब्राहम की आखिरी फिल्म अटैक, सत्यमेव जयते 2, मुंबई सागा फ्लॉप रहीं। तारा सुतारिया की आखिरी फिल्म हीरोपंती 2 तो बुरी तरह पिटी थी। दिशा पाटनी की बात करें तो वह आखिरी बार राधे में नजर आई थीं जोकि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।

एक विलेन ने कमाए थे 170 करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन साल 2014 में रिलीज हुई थी, जो हिट साबित हुई थी। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।

End of Article