ऋषि कपूर की हीरोइन रही है फोटो में दिख रही ये बच्ची, असल जिंदगी में चार बार की शादी, दो पति थे पाकिस्तानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 02:50 PM IST

Zeba Bakhtiar Childhood Photo: फोटो में नजर आ रही ये मशहूर अदाकारा वैसे तो पाकिस्तानी है लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी है। इस अदाकारा ने एक नहीं बल्कि चार शादियां कीं।

ऋषि कपूर की हीरोइन रही है फोटो में दिख रही ये बच्ची, असल जिंदगी में चार बार की शादी, दो पति थे पाकिस्तानी

सोशल मीडिया पर आए दिन फिल्मी सितारों के बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई सितारे तो पहचान में आ जाते हैं लेकिन कुछ को पहचानना एक चैलेंज जैसा हो जाता है। इस फोटो में नजर आ रही ये मशहूर अदाकारा वैसे तो पाकिस्तानी है लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी है। इस अदाकारा ने एक नहीं बल्कि चार शादियां कीं। बता दें कि तस्वीर में नजर आ रही बच्ची का नाम है जेबा बख्तियार। तस्वीर में जेबा पिता के साथ खिलखिलाती नजर आ रही हैं। यह फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हिना में ऋषि कपूर की एक्ट्रेस रहीं जेबा बख्तियार ने अपनी खूबसूरती से फैंस को कायल बना दिया था। फिल्म हिना से धमाकेदार डेब्यू कर ये एक्ट्रेस रातोंरात करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थी। जेबा बख्तियार मशहूर पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व अटॉर्नी जनरल याहया बख्तियार की बेटी हैं और वह राज कपूर की खोज थीं। जेबा की मां जहां हंगरी की रहने वाली थीं, वहीं उनके पिता क्वेटा के थे। बाद में उनका परिवार कराची शिफ्ट हो गया था। 

एक नहीं, चार बार की शादी

जेबा अपने फ‍िल्‍मी कर‍ियर से ज्‍यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहीं। उन्‍होंने चार शादियां की थीं। पहली शादी क्वेटा के रहने वाले सलमान वलियानी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, कुछ ही समय में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद 1989 में जेबा ने जावेद जाफरी से शादी की और एक साल में ही दोनों अलग हो गए। दो साल बाद जेबा को सिंगर अदनान सामी से प्‍यार हो गया और 1993 में अदनान से उन्होंने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अजान सामी है। 1996-97 में दोनों ने तलाक ले लिया। जेबा ने चौथी बार पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी से शादी की। 

इन फिल्मों में आईंं नजर 

जेबा का बॉलीवुड में करियर कुछ लंबा नहीं चला। जेबा बख्तियार को मोहब्बत की आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, सरगम, मुकदमा और चीफ साहब जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया है। उसके बाद वह पंजाबी सिनेमा में सक्रिय रहीं और टीवी शोज में नजर आईं। 5 नवंबर 1962 को पैदा हुईं जेबा 60 साल की होने वाली हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 

End of Article