जिस बैग की वजह से उड़ रहा दिशा पाटनी का मजाक, उसकी कीमत जान रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 01:39 PM IST

Disha Patani Trolled For Her Bag: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में हीरोपंति 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान वो इतना छोटा बैग कैरी किए नजर आईं कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जिस बैग की वजह से उड़ रहा दिशा पाटनी का मजाक, उसकी कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Disha Patani Trolled For Her Bag: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म स्क्रीनिंग रखी जहां टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी पहुंचीं। दिशा का स्टनिग अवतार में पहुंचीं। 

फैंस उड़ा रहे दिशा का मजाक

फिल्म की स्क्रीनिंग में दिशा प्लंजिंग नेकलाइन लेवेंडर बॉडीकॉन और सिल्वर हाई हील्स पहनकर पहुंचीं और बालों को खुला छोड़ा। लेकिन दिशा की तरफ ध्यान खींचा उनके छोटे बैग ने। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूजर्स कमेंट कर उनका मजाक बना रहे हैं। दिशा की इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर ने लिखा, 'पर्स में क्या है? पान मसाला के पैकेट?' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दिशा के हाथ में कौन सा ताला है भाई?' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ताला क्यों पकड़ के आई हो?' तो वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'मैंने सिर्फ पर्स नोटिस किया, बहुत बड़ा है।'

जानें दिशा के बैग की कीमत

मालूम हो कि दिशा पाटनी का मजाक जिस बैग की वजह से उड़ रहा है वो बहुत महंगा है। ईटाइम्स के मुताबिक इस बैग की कीमत 46 हजार रुपये है। हालांकि फैंस बैग की कीमत जानकर भी हैरान हैं और इसकी कीमत जानने के बाद भी फैंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट

इससे इतर वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया के साथ फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगी। सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित यह फिल्म  नवंबर 2022 में रिलीज होगी।

End of Article