Yodha Cast: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' में दिशा पाटनी की एंट्री, साउथ की ये दिलकश अदाकारा भी निभाएगी लीड रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 11:29 AM IST

Disha Patani and Raashi Khanna in Yodha: सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की योद्धा में उनके अपोजिट नजर आएंगी दिशा पाटनी। दिशा पाटनी के अलावा इस फ‍िल्‍म में एक और अदाकारा को फाइनल किया गया है।

Yodha Cast: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' में दिशा पाटनी की एंट्री, साउथ की ये दिलकश अदाकारा भी निभाएगी लीड रोल

Disha Patani and Raashi Khanna in Yodha: कैप्‍टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में उनका किरदार निभाकर लाखों दिलों को जीत लेने वाले बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा अपनी नई फ‍िल्‍म योद्धा को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही धर्मा प्रोडक्‍शंस ने इस फि‍ल्‍म की विधिवत घोषणा की थी। धर्मा प्रोडक्‍शन बैनर तले बन रही उनकी नई फ‍िल्‍म योद्धा का फर्स्‍ट लुक भी सामने आया था। योद्धा एक एरियल एक्शन ड्रामा है। एरियल एक्शन फिल्म का मतलब है, जिन फिल्मों को आसमान में फिल्माया जाता है। जी हां यानि फिल्म में फाइटिंग सीन आसमान में शूट किया जाता है। एरियल एक्शन फिल्मों में फाइटर प्लेन व अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करके फिल्म की शूटिंग की जाती है।  

फैंस को इस फ‍िल्‍म की बाकी कास्‍ट की घोषणा का इंतजार था। फैंस को इस बात की उत्‍सुकता थी कि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के अपोजिट किस अदाकारा को कास्‍ट किया जाएगा। अब मेकर्स ने इसकी भी घोषणा कर दी है। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की योद्धा में उनके अपोजिट नजर आएंगी दिशा पाटनी। इस फ‍िल्‍म को पहले शाहिद कपूर और दिशा पाटनी के साथ बनाया जाना था लेकिन शाहिद ने किसी कारणवश फ‍िल्‍म से किनारा कर लिया। 

दिशा पाटनी के अलावा इस फ‍िल्‍म में एक और अदाकारा को फाइनल किया गया है। ये अदाकारा है राशि खन्‍ना जिन्‍होंने हिंदी फिल्म मद्रास कैफे से बॉलीवुड डेब्‍यू किया था और उसके बाद तेलुगु एवं मलयालम भाषा की फ‍िल्‍मों में अपने पैर जमाए। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की इस फ‍िल्‍म को सागर आंब्रे और पुष्‍कर ओक्षा निर्देशित करेंगे। जबकि करण जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान इस फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की योद्धा 11 नवंबर 2022 को आएगी। ऐसे में  भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म योद्धा होगी। 

दिशा पाटनी और राशी खन्ना ने भी फिल्म में अपनी एंट्री को लेकर बेहद खुश हैं। दोनों अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की हैं। करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'योद्धा'  की शानदार और टैलेंटेड फीमेल लीड्स यहां हैं। दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस अभी से बेहद एक्साइटेड नजर आ रहें हैं।

End of Article