सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ते पर जहीर इकबाल ने लगाई मुहर? वीडियो के साथ लिखा- 'आई लव यू'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 12:44 AM IST

Zaheer Iqbal Birthday wish for Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा क्या हैं बॉलीवुड के नए कपल? सोोशल मीडिया पर पहली बार खुलकर किया प्यार का इजहार। जानिए क्या है मामला...

सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ते पर जहीर इकबाल ने लगाई मुहर? वीडियो के साथ लिखा- 'आई लव यू'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal relation: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों कई बार एक दूसरे की तारीफ करते हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। अब जहीर इकबाल ने पहली बार सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को आई लव यू कहा है।  सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के चार दिन बाद पर जहीर इकबाल ने एक खास पोस्ट लिखा है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने दो जून को अपना बर्थडे मनाया था।

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में बर्गर और स्नैक्स खाती हुई नजर आ रही हैं। वह जहीर से कह रही हैं कि तुम्हें चाहिए था न अब लो।' इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके साथ जहीर लिखते हैं, ' 'हैप्पी बर्थडे सोनाज... शुक्रिया मुझे न मारने के लिए... आई लव यू... आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले।  ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।'  वीडियो पर हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया समेत कई सेलेब्स कमेंट्स कर रहे हैं।

रिश्ते पर जहीर इकबाल ने कही ये बात
जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जहीर इकबाल ने कहा था, 'ये खबरें कब से चली आ रही हैं। इस अफवाहों को अब इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है। आपको यदि ऐसा लगता है तो लगे। अगर आपको ये सब कहने में खुशी मिलती है तो ठीक है। आपको इस बात से दुख है तो आपको अपनी मदद खुश करनी होगी। खुद को ये सब सोचने से रोकना होगा।' वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रनूतन बहल थीं। वहीं, जहीर फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली में नजर आने वाले थे। हालांकि, मेकर्स के साथ रचनात्मक मतभेद के कारण वह फिल्म से बाहर हो गए। सोनाक्षी अब डबल XL में नजर आने वाली हैं। 

End of Article