साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला किया है। अभिनेता धनुष ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है। हाल ही में फिल्म अतरंगी रे में नजर आए धनुष के लिए 18 साल के इस लंबे सफर के बाद पत्नी से अलग होना कितना मुश्किल रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत पॉपुलर कलाकार है। वह ना केवल एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते है, बल्कि इनके गाने भी जबरदस्त लोकप्रिय हैं। धनुष उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी एक फिल्म के लिए मुंहमांगी रकम का लेते हैं। हालांकि सफलता के इस शिखर को चूमने से पहले धनुष ने काफी संघर्ष किया और काफी कुछ सहा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि करियर के शुरुआती दिनों में धनुष का खूब मजाक बनाया गया था। उनके लुक की वजह सें उन्हें काफी कुछ कहा जाता था, हालांकि धनुष ने काफी समझदारी से उन हालातों को हैंडल किया और आज अपने काम से मजाक बनाने वाले लोगों का मुंह बंद कर दिया है।
नेशनल अवार्ड (National Film Awards) से सम्मानित हो चुके धनुष को अपनी ही फिल्म के सेट पर बेइज्जती झेलनी पड़ती थी। कई लोग उन्हें ऑटो ड्राइवर तक कहकर पुकारते थे। धनुष ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं। धनुष ने बताया कि करियर के शुरुआत में कोई ऐसा शख्स शायद ही मिला हो जिसने उन्हें बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोल ना किया हो। कोई उनके रूप-रंग को लेकर मजाक बनाता था तो उन्हें काफी बुरा लगता था।
तानों को बनाया ताकत
धनुष बताते हैं कि लोगों के ताने काफी निराशाजनक थे लेकिन उन्हीं तानों को उन्होंने ताकत बनाया। धनुष बताते हैं कि उन्होंने सोचा एक ऑटो ड्राइवर हीरो क्यों नहीं बन सकता। इसके बाद उन्होंने खुद पर और काम पर ज्यादा फोकस किया। मेहनत की और मुकाम हासिल किया।
सेट पर नहीं बताते थे पहचान
धनुष ने एक घटना का जिक्र किया था जब फिल्म काधाल कोंडन की शूटिंग हो रही थी। किसी ने उनसे पूछा कि हीरो कौन है तो उन्होंने खुद की बजाय किसी दूसरे शख्स की तरफ इशारा कर दिया क्यों कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेइज्जती हो। लेकिन कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि हीरो तो वो ही हैं, तब लोग हंस पड़ें। लोगों ने कहा कि ये हीरो है, ये देखो ऑटो ड्राइवर है। इसके बाद धनुष अपनी कार में आ गए और जोर से खूब रोए।

