वायरल हुईं कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबरें, एक्टर सुरिंदर शर्मा की जगह लोग मनाने लगे कॉमेडियन की मौत का मातम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 11:33 PM IST

Comedian Surender Sharma False Death News Went Viral: पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आज तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जाने-माने एक्टर, शायर और लेखक सुरिंदर शर्मा का निधन हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसकी वजह से लोग कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि देने लगे।

वायरल हुईं कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबरें, एक्टर सुरिंदर शर्मा की जगह लोग मनाने लगे कॉमेडियन की मौत का मातम 

Comedian Surender Sharma False Death News Went Viral: पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर, शायर और लेखक सुरिंदर शर्मा (Surinder Sharma) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत की खबर से ना ही सिर्फ पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। जैसे ही पंजाबी एक्टर सुरिंदर शर्मा की मौत की खबर सामने आई वैसे ही लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि आखिर कैसे पंजाबी एक्टर सुरिंदर शर्मा की मौत हुई। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसकी वजह से लोग कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा (Surender Sharma) को श्रद्धांजलि देने लगे। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा की मौत की झूठी खबरें फैल गईं जिसकी वजह से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। अपनी मौत की झूठी खबरें सुनने के बाद खुद कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह बताया कि वह अभी जिंदा हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा ने वीडियो साझा करते हुए यह कहा कि 'मैं सुरेंद्र शर्मा हास्य कवि जिंदा धरती से बोल रहा हूं, आप यह नहीं सोचें कि मैं ऊपर जा चुका हूं।' इसके बाद सुरेंद्र शर्मा ने पंजाब के कलाकार सुरिंदर शर्मा के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि 'मैं पंजाब के कलाकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और जो मुझे संवेदनाएं देना चाहते हैं उनसे प्रार्थना है कि वह कुछ साल और इंतजार करें। अभी तो मुझे और आपको हंसाना है।' 

सुरेंद्र शर्मा भारत के जाने-माने कॉमेडियन हैं जिन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। असल में पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सुरिंदर शर्मा का निधन हुआ है। सुरिंदर शर्मा को कई पंजाबी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। खबरों के अनुसार, उन्होंने दारा सिंह और राजेंद्र नाथ समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।

End of Article