Brahmastra Part 2 Movie Release Date, Cast: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी झलक साफ दिख रही है। ब्रह्मास्त्र ने दो दिन में 79 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट देव की घोषणा भी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि कब रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा और तीसरा पार्ट। पोस्टर, स्टारकास्ट से लेकर टीजर तक हर एक जरूरी बात।
ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर आयान मुखर्जी ने साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के तीनों पार्ट को बनने में लगभग 10 साल का समय लगेग। ऐसे में फिल्म का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ है। दूसरा पार्ट देव साल 2025 के आस-पास रिलीज हो सकता है। तीसरे पार्ट की बात करें तो ये फिल्म लगभग 2028 में रिलीज हो सकता है। ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग की मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रोडक्शन काम पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद शुरू होगा।
ऐसी हो सकती है पार्ट 2 स्टारकास्ट
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की स्टारकारस्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से लेकर ऋतिक रोशन तक नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मम्मी का किरदार निभा सकती हैं। ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की कहानी महादेव और पार्वती की कहानी होगी। ये ईशा और शिवा का दूसरा नाम है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण पार्वती का रोल निभा सकती हैं। इसके अलावा ये भी अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि पहले पार्ट की स्टारकास्ट दूसरे पार्ट में नजर आएगी या नहीं।
ब्रह्मास्त्र फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। फिल्म भारत में ही पांच हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। भारत के अलावा विदेश में भी तीन हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

