Top Bollywood News: कॉफी विद करण 7 में नजर आ सकती हैं करीना कपूर, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट पहुंची शिल्पा शेट्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 11:08 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 27 July 2022: कॉफी विद करण सीजन सात में नजर आ सकती हैं करीना कपूर खान। न्यूड फोटोशूट पर शर्लिन चोपड़ा ने ली दीपिका-रणवीर पर चुटकी। जानिए बुधवार 27 जुलाई की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News: कॉफी विद करण 7 में नजर आ सकती हैं करीना कपूर, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट पहुंची शिल्पा शेट्टी

Bollywood News Today in Hindi, 27 July 2022: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा मंगलवार तक बॉक्स में बुरी तरह गिर गई है। फिल्म की कमाई में काफी ज्यादा कमी आई है। 15 साल पुराने रिचर्ड गेरे किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट में अपील की है। वहीं, करीना कपूर कॉफी विद करण के सातवें सीजन में नजर आ सकती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने ली है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर चुटकी। जानिए बॉलीवुड की बुधवार 27 जुलाई की बड़ी खबरें।

शिल्पा शेट्टी की लाइफ से साल 2007 का रिचर्ड गेरे किसिंग विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोर्ट से शिल्पा शेट्टी को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी लेकिन, पुलिस ने इस फैसला का विरोध करते हुए अपील की थी। अब शिल्पा शेट्टी ने अदालत का रुख किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी याचिका में कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की मांग की है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी याचिका में कहा कि उन पर केवल ये आरोप है कि जब रिचर्ड गेरे उन्हें किस कर रहे थे तो उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। इससे उन पर षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप नहीं लगाया जा सकता है।    

करण जौहर के चैट शो में नजर आ सकती हैं करीना कपूर
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन सात (Koffee With Karan Season 7) में करीना कपूर नजर आ सकती हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह ब्लैक ब्रालेट टॉप, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे अपनी कॉफी खाली ही अच्छी लगती है।' इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद करीना कपूर कॉफी विद करण के इस सीजन में नजर आ सकती हैं।    

शर्लिन चोपड़ा ने ली रणवीर-दीपिका पर चुटकी
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर शर्लिन चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर सिंह के फोटोशूट को समाज का दोहरा रवैया बताया है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, जब मैंने बोल्ड फोटोशूट करवाया था तो लोगों ने उन्हें चरित्रहीन और न जाने क्या-क्या कहा था। अब ऐसा दोहरा मापदंड क्यों? वहीं, शर्लिन ने बताया कि एक इवेंट में छोटे कपड़े पहनने पर दीपिका ने उन्हें अजीब तरह से देखा था। शर्लिन के मुताबिक, 'शुक्र है मैंने कपड़े तो पहने हुए थे। उनके पति की तरह नहीं जो फोटोशूट के लिए न्यूड हो गए।'

पांचवें दिन इतनी हुई शमशेरा की कमाई
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गई है। फिल्म ने पांचवें दिन महज ढाई करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन महज 1.50 करोड़ से 2.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 39 से 39.60 करोड़ रुपए के बीच में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शमशेरा 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी हुई थी। शमशेरा फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपए के आस-पास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

ट्विन्स बयान पर आलिया भट्ट का रिएक्शन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंट दिया था कि वह ट्विंस के पिता बनने वाले हैं। इस पर आलिया भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है।

आलिया भट्ट ने कहा, 'रणबीर किसी रील पर जोक कर रहा था। अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार दी है। हमारे पास खबरों का आकाल पड़ गया है, तो इस पर भी एक खबर बन गई है। दुनिया को हमारी सलामती, खुशी और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगनी चाहिए।'

End of Article