Top Bollywood News: रणबीर कपूर-वाणी कपूर का बोल्ड फोटोशूट, अर्सलान गोनी-सुजैन खान के रिश्ते पर बोले जायद खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 11:28 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 05 July 2022: रणबीर कपूर ने शमशेरा की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ कराया बोल्ड फोटोशूट। आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग का टीजर रिलीज। जानिए पांच जुलाई 2022 की बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Top Bollywood News: रणबीर कपूर-वाणी कपूर का बोल्ड फोटोशूट, अर्सलान गोनी-सुजैन खान के रिश्ते पर बोले जायद खान

Bollywood News Today in Hindi, 05 July 2022: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर जायेद खान ने अपनी बहन सुजैन खान और अर्सलान गोनी के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। अक्षय कुमार ने राजनीति में जाने के सवाल का जवाब दिया है। जानिए बॉलीवुड की पांच जुलाई 2022 की बड़ी खबरें। 

रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने एक मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट (Ranbir Kapoor Vani Kapoor Photoshoot) करवाया। शमशेरा के दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस फोटोशूट में वाणी कपूर ने इस फोटोशूट के लिए ब्लैक कलर की बिकिनी स्टाइल नेटेड ड्रेस पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक स्मोकी मेकअप भी किया है। रणबीर के लुक की बात करें तो वह ओपन रेड कोट पैंट में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। दोनों के इस फोटोशूट को देखकर फैंस को फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के दौरान रणबीर और ऐश्वर्या राय का फोटोशूट याद आ रहा है।

Ranbir Kapoor

सुजैन खान के रिश्ते पर बोले जायद खान
सुजैन खान के भाई जायेद खान ने अपनी बहन और अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी (Sussane Khan and Arslan Goni relationship) के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है। जायेद खान ने कहा, 'चाहे दो लोग दोस्त हैं, भाई-बहन हैं, जैसे वे हैं हमें उन्हें उसी हाल में छोड़ देना चाहिए। अर्सलान की बात करें तो वह एक अच्छा इंसान है। उसका व्यवहार बहुत अच्छा है। अगर दोनों को इस चीज से खुशी मिलती है तो मैं कुछ कहने वाला कौन होता हूं। आखिर में आपको किस चीज से खुशी मिलती है केवल यही मायने रखता है।'

राजनीति में आने पर बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के राजनीति में आने को लेकर कई कयास लगाते हैं। अब इस पर अक्षय ने जवाब दिया है। अक्षय कुमार ने एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, 'मैं फिल्में बना रहा हूं और बहुत खुश हूं। एक एक्टर होने के नाते मैं सामाजिक मुद्दों को उठाता रहूंगा। मैंने 150 फिल्में प्रोड्यूस की हैं। फिल्म रक्षा बंधन एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं फिल्में बनाता हूं तो न सिर्फ उसमें सामाजिक समस्या उठाता हूं बल्कि उनका समाधान निकालने की कोशिश भी करता हूं। रक्षा बंधन फिल्म में दहेज की समस्या का जिक्र है। ये फिल्म इस समस्या का समाधान बताएगी।'

रिलीज हुआ आलिया भट्टी की डार्लिंग का टीजर
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग का टीजर (Alia Bhatt Darling Teaser) रिलीज हो गया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह अहम रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं, आलिया फिल्म की एक्ट्रेस के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म की कहानी मुंबई के एक मध्य वर्गीय परिवार पर आधारित है। फिल्म में आलिया और शेफाली शाह के अलावा विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी हैं। 

देखें डार्लिंग का टीजर (Darling Movie Teaser)

पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी इन दिनों पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की कुछ फोटोज सामने आई है। इसमें वह पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टावर में नजर आ रही हैं। 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके दोनों बच्चे वेकेशन पर गए हैं। आपको बता दें कि एफिल टावर के सामने ही राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को प्रपोज किया था। शिल्पा शेट्टी हाल ही में फिल्म निकम्मा में नजर आई थीं।

End of Article