Bollywood Holi 2022: कैटरीना कैफ की सास ने बहू के गाल पर मला गुलाल, बॉलीवुड में ऐसे हुआ होली सेलिब्रेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 03:11 PM IST

Bollywood Celebs Holi Celebration: देश भर में आज होली की धूम है। बी टाउन सेलेब्स पर भी इस त्योहार का रंग चढ़ा हुआ है। जानिए बॉलीवुड जगत ने कैसे मनाई अपनी होली।

Bollywood Holi 2022: कैटरीना कैफ की सास ने बहू के गाल पर मला गुलाल, बॉलीवुड में ऐसे हुआ होली सेलिब्रेशन

Bollywood celebs holi celebration: देश के कई हिस्सों में आज होली की धूम मची हुई है। बी टाउन सेलेब्स पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा है। कैटरीना कैफ ने जहां अपने ससुरवालों के साथ होली मनाई। वहीं, दूसरी तरफ टीवी सेलेब्स ने भी होली जमकर मनाई। अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अनुज यानी गौरव खन्ना के साथ फोटो शेयर की है।  
    
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif Vicky Kaushal Holi Celebration) ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। फोटो में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, विक्की के भाई सनी कौशल, विक्की के पिता श्याम कौशल और उनकी मम्मी साथ नजर आए। होली के मौके पर परिवार के सभी सदस्यों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ। एक फोटो में कैटरीना कैफ के गाल में गुलाल मल रही हैं। सभी चेहरों पर लाल रंग का गुलाल लगा हुआ है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी होली।'

अमिताभ बच्चन ने शेयर की फोटो
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर होली की फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन फोटो में अपनी वाइफ जया बच्चन के माथे पर तिलक लगा रहे हैं। दोनों ने ही व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। वहीं, सिंगर नेहा भसीन अपने पति समीर उद्दीन के साथ होली खेलते हुए फोटो शेयर की है। 

Amitabh Bachchan Tweet



मौनी रॉय ने पति के साथ मनाई होली
मौनी रॉय ने शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ होली मनाई। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में मौनी रॉय और सूरज हाथ में गुलाल लगाए पोज दे रहे हैं। इस दौरान मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के पैर पर गुलाल से तिलक लगाया है। 


Holi

Kareena Kapoor Jeh Ali Khan

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर बेटे जेह के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में जेह और करीना कपूर रेत में महल बना रहे हैं। इसके अलावा डायना पेंटी ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर होली की बधाई दी है। 

End of Article