बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती की सगाई की पहली फोटो वायरल, मंगतेर के साथ इस अंदाज में आए नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2020, 12:30 PM IST

Rana Daggubati and Miheeka Bajaj engagement Photos: बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से सगाई कर ली हैं। उनके फंक्शन की फोटोज वायरल हो रही हैं।

बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती की सगाई की पहली फोटो वायरल, मंगतेर के साथ इस अंदाज में आए नजर
Photo Credit: Twitter

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के विलेन भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज की फोटो शेयर कर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब राणा और मिहिका की सगाई की पहली फोटोज वायरल हो रही हैं।

दरअसल राणा ने 12 मई को इंस्टाग्राम पर मिहिका के साथ फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'और उसने हां कह दिया।' इसके बाद से ही उनकी सगाई के कयास लगाए जा रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया कि राणा और मिहिका 20 मई को ऑफिशियली सगाई करेंगे। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई थी। राणा के पिता सुरेश बाबू ने इन अफवाहों को खंडन करते हुए बताया था कि उनकी सगाई नहीं हुई है और अभी परिवार सगाई के लिए दिन और वक्त तय करेगा। लेकिन आज राणा ने सबको सरप्राइज कर दिया।

राणा दग्गुबाती ने अपने ट्विटर पर सगाई की फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'और ये ऑफिशियल हो गया।' इन फोटोज में राणा और मिहिका दोनों ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद अच्छे लग रहे थे।

इससे पहले हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में राणा के पिता ने बताया कि हम हाल ही में मिहिका के पैरेंट्स से चाय पर मिले। नहीं, राणा की अभी सगाई नहीं हुई है। सुरेश बाबू ने राणा और मिहिका की शादी के बारे में बताया कि अभी उन सब में वक्त है। हम अभी तक सगाई और शादी की तारीखें तय नहीं कर पाए हैं। हम विंटर वेडिंग के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोरोना संकट के मद्देनजर अभी बहुत कुछ देखना होगा। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद, हम जल्द ही एक औपचारिक घोषणा करेंगे।

राणा की मंगेतर मिहिका की अगर बात करें तो वे इंटीरियर डिजाइन और डेकोर का बिजनेस चलाती हैं और उनकी कंपनी का नाम है ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो। इसके साथ ही उनकी कंपनी वेडिंग और इवेंट्स भी प्लान करती है। मिहिका ने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स की है।

End of Article