सूट सलवार पहन लड़की बने नजर आए आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल 2 के सेट से एक्टर का अनोखा लुक वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 02:52 PM IST

Ayushmann Khurranna Viral look :  आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ऐलान किया है। फिल्म में एक्टर पूजा का किरदार निभा रहे हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो लड़की के गैटअप में नजर आ रहे हैं।

सूट सलवार पहन लड़की बने नजर आए आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल 2 के सेट से एक्टर का अनोखा लुक वायरल
Photo Credit: Instagram

Ayushmann Khurranna Viral look : आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को ऐलान किया है। एक्टर ने फनी अंदाज में फिल्म के स्टार कास्ट से दर्शकों को मिलवाया। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं। फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। 

पैपराजी ने हाल ही में आयुष्मान खुराना को न्यू लुक में स्पॉट किया। एक्टर फोटो में लड़की के गैटअप में दिखाई दे रहे हैं। उनका न्यू लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो में आयुष्मान लाल रंग के सलवार कमीज में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने अपने लुक को लॉन्ग हेयर के साथ कंप्लीट किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आयुष्मान खुराना का न्यू लुक

सोशल मीडिया पर वायरल होती फोटो को देख कर हम कह सकते हैं कि आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में एक्टर पूजा नाम की लड़की का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले ड्रीम गर्ल में भी आयुष्मान इसी किरदार में नजर आए थे।

यहां देखिए फोटो

ड्रीम गर्ल 2 में मनजोत सिंह, अनन्या पांडे, परेश रावल, विजय राज, अनु कपूर जैसे कई स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर की फिल्म डॉक्टर जी का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में आयुष्मान गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। डॉक्टर जी में आयुष्मान के साथ रकुलप्रीत लीड रोल में हैं। ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

End of Article