Anek Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही सुस्त पड़ी फिल्म अनेक, भूल भुलैया 2 के आगे नहीं चला जादू 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 02:01 PM IST

Anek Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनिंग पर यह फिल्म दो करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में नाकामयाब रही। 

Anek Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही सुस्त पड़ी फिल्म अनेक, भूल भुलैया 2 के आगे नहीं चला जादू 

Anek Movie Box Office Collection Day 1: बीते शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म अनेक (Anek Film) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह कयास लगाया जा रहा था कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक की शुरुआत एकदम कमजोर रही। अनेक के आगे कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) का जलवा बरकरार है। अपने दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के सामने आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक फीकी पड़ गई। यहां जानें पहले दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक ने कितनी कमाई की।

दर्शकों को आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। पहले दिन ही आयुष्मान खुराना को तगड़ा झटका लगा क्योंकि उनकी यह फिल्म देखने में दर्शकों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत में 1200 स्क्रीन्स पर इस फिल्म को रिलीज किया गया। वहीं विदेश में यह फिल्म तकरीबन 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। 40 करोड़ बजट (Film Anek Budget) वाली यह फिल्म अपने पहले दिन चार करोड़ भी कमा नहीं पाई (Anek Film Box Office Collection)। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए ही कमाए (Film Anek Box Office Collection Day 1)।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म को अपने पहले दिन ज्यादा दर्शक नहीं मिले थे। सुबह वाले शोज के दौरान सिनेमाघरों में बहुत कम ऑडियंस थी जिसकी वजह से कई सिनेमाघरों में इस फिल्म के शोज को कैंसिल कर दिया गया था। शाम और रात वाले शोज में ऑडियंस आई थी, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। आयुष्मान खुराना के मुकाबले कार्तिक आर्यन का जलवा अब भी बरकरार है। 

End of Article