अचानक बेहोश हो गए आशा भोसले के बेटे आनंद, दुबई की अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 12:05 AM IST

Asha Bhosle son Hospitalised: आशा भोसले के बेटे आनंद दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं। वह बेहोश होकर गिर गए थे। आशा भोसले भी दुबई में हैं और अपने बेटे की देखभाल कर रही हैं। जानिए अब कैसी है आनंद की तबीयत....

अचानक बेहोश हो गए आशा भोसले के बेटे आनंद, दुबई की अस्पताल में कराया गया भर्ती

Asha Bhosle son Anand hospitalised. सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) के बेटे आनंद को दुबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आनंद अचानक जमीन पर गिर गए और उन्हें हल्की चोटें आई है। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं और आईसीयू से निकालकर कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। आशा भोसले अभी अपने बेटे के पास ही हैं।   

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना कुछ दिन पहले ही हुई है। आशा भोसले के बेटे आनंद अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया। अब उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल, जांच चल रही है। मंगेशकर और भोसले परिवार इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गए हैं। घर का हर सदस्य दुबई रोजाना कॉल कर आनंद की हेल्थ से जुड़ी अपडेट जान रहा है। आशा भोसले भी दुबई में रहकर अपने बेटे की देखभाल कर रही हैं। 

Playback singer Asha Bhosle with sons Vikas (L) and Anand on her 75th birth  anniversary at her residence in Mumbai on September 8, 2008 - Photogallery

घर जाने की नहीं मिली इजाजत
सूत्रों के मुताबिक अभी ये साफ नहीं हुआ है कि आनंद को घर जाने की इजाजत कब मिलेगी। आनंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी एक बेटी जनाई भोसले हैं, जो अपनी दादी की तरह ही एक सिंगर हैं। वह एक पॉपुलर कथक डांसर भी हैं। जनाई ने महज 14 साल की उम्र में भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड सिक्स पैक बैंड के लिए गाना भी गाया है। इसके अलावा आशा भोसले के एक पोते चिंटू भोसले भी हैं। दादी की तरह चिंटू भी सिंगर और म्यूजिक में बेहद एक्टिव हैं।

Bollywood Star Kids: Asha Bhosle's Son Anand Bhosle Talks About Mom and  Music

उथल-पुथल से भरी पर्सनल लाइफ
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ उथल-पुथले से भरी रही थी। आशा भोसले के आनंद के अलावा दो और बच्चे थे। बेटे हेमंत का साल 2015 में निधन हो गया। वहीं, बेटी वर्षा ने साल 2012 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।   

Asha Bhosle spots silver lining as world combats COVID-19 | Hindi Movie  News - Times of India

आशा भोसले ने साल 1949 में महज 16 साल की उम्र में गणपत राव भोसले से शादी की थी। ये शादी महज 11 साल ही चली थी। साल 1960 में दोनों का तलाक हो गया। साल 1980 में आशा भोसले ने म्यूजिक डायरेक्टर आर.डी.बर्मन से दूसरी शादी की थी।     
 

End of Article