Asha Bhosle Birthday: अकूत संपत्ति की मालकिन हैं आशा भोसले, दुनिया के कई देशों में हैं उनके रेस्टोरेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 07:16 AM IST

Asha Bhosle Net worth: सुरों की मल्ल्किा, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन गायिका आशा भोसले का आज (8 सितंबर) जन्‍मदिन है। 10 साल की उम्र से गा रहीं आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 16  हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

Asha Bhosle Birthday: अकूत संपत्ति की मालकिन हैं आशा भोसले, दुनिया के कई देशों में हैं उनके रेस्टोरेंट

Asha Bhosle Birthday Net worth: सुरों की मल्ल्किा, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन गायिका आशा भोसले का आज (8 सितंबर) जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1933 में महाराष्ट्र में उनका जन्‍म हुआ था। आशा भोसले को बचपन से ही गाने का शौक था और अपनी मेहनत के बल पर उन्‍होंने सफलता का स्‍वाद चखा। 10 साल की उम्र से गा रहीं आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 16  हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। सर्वाधिक स्‍टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। आशा भोसले मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। 

आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर उन्हें ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला।

आशा जी को दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। 1981 में फ‍िल्‍म उमरॉव जान के गाने दिल चीज क्या है और 1986 में इजाजत फ‍िल्‍म के गाने मेरा कुछ सामान के लिए उन्‍हें यह पुरस्‍कार मिले। सन 2000 में वह “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित की गई और साल 2005 में उन्‍हें पद्मविभूषण प्रदान किया गया। वहीं आशा भोसले को सात बार फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 

आशा भोसले नेट वर्थ

आशा का अपना यूट्यूब चैनल है और दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सिंगिंग के अलावा अपने कई रेस्टोरेंट्स भी खोले हैं।आज उनकी कमाई का जरिया यह बिजनेस है। सिंगिंग के अलावा कुकिंग के शौक के चलते वह इस बिजनेस में आईं। आशा के दुबई, कुवैत, मैनचेस्टर के अलावा और भी कई देशों में रेस्टोरेंट्स हैं। वहीं उनके गानों की रॉयल्टी भी मोटी है। इसी के चलते उनकी नेट वर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर है। उनके पास ऑडी 8 और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कार हैं। वहीं मुंबई सहित कई जगहों पर उनकी रिहायशी प्रॉपर्टी हैं

End of Article