London Files: कश्मीर फाइल्स के बाद आ रही 'लंदन फाइल्स', जानें कब और कहां होगी रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 10:02 AM IST

London Files ott release when and where to watch: अर्जुन रामपाल वूट सलेक्ट की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘लंदन फाइल्स’ (London Files Trailer) में जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे।

London Files: कश्मीर फाइल्स के बाद आ रही 'लंदन फाइल्स', जानें कब और कहां होगी रिलीज

London Files Ott Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन नई नई सीरीज रिलीज हो रही हैं। दर्शक भी सिनेमाघरों में जाने की बजाय घर बैठे सीरीज और फिल्मों का आनंद लेना पसंद कर रहे हैं। तमाम सितारे भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं। इस वक्त खबर है अर्जुन रामपाल के बारे में। वह वूट सलेक्ट की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘लंदन फाइल्स’ (London Files Trailer) में जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे। सीरीज में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के साथ ही पूरब कोहली (Purab Kohli) प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 

इस सीरीज में गोपाल दत्त, सपना पब्बी, मेधा राणा, सागर आर्य और एवा जेन विलीज मुख्य भूमिकाओं में हैं। लंदन फाइल्स 21 अप्रैल, 2022 से प्रसारित होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को आप वूट सिलेक्ट पर देख पाएंगे। हाल ही में अपने किरदार ओम सिंह के बारे में बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने बताया कि वह एक हत्याकांड के जासूस हैं और लंदन के राजनीतिक रूप से विभाजित शहर में एक लापता व्यक्ति का केस लेते हैं। अपने व्यक्तिगत संघर्षों से लड़ते हुए ओम को, मीडिया हस्ती अमर रॉय (पूरब कोहली ) की लापता बेटी का केस लेने को मजबूर होना पड़ता है। 

पड़ताल के दौरान एक गहरा राज सामने आता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस किरदार की यात्रा कुछ ऐसी है, जिसने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है, वास्तव में उनकी अपेक्षा से 'बहुत अधिक' प्रभावित किया। पूरब कोहली ने कहा, ‘रॉक ऑन के बाद दोबारा सेट पर अर्जुन के साथ काम करके अच्छा लगा। 

लंदन फाइल्स का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है। वूट पर इस सीरीज को देखने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा और सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 

End of Article