फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी में ठुमके लगाती नजर आईं अनुषा दांडेकर, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 12:04 AM IST

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Wedding: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हुए हैं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी में ठुमके लगाती नजर आईं अनुषा दांडेकर, देखें वीडियो
Photo Credit: Instagram

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Mehndi Ceremony: बॉलीवुड के लव बर्ड्स फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के अनुसार, यह कपल 19 फरवरी को शादी करने वाला है। ऐसे में इनके प्री वेडिंग फंक्शन 17 फरवरी से एक्टर के बैंड्रा वाले घर में शुरू हो गए। रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, अमृता अरोड़ा और शबाना आजमी जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मेहमान बनकर इनके प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल हुए। शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई बॉलीवुड सितारे एक फेमस फिल्म के एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

प्री-वेडिंग फंक्शंस में हो रही है खूब मस्ती

अनुषा ने अपनी सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किया है उसमें रिया चक्रवर्ती के साथ शाहरुख खान के पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के आईकॉनिक गाने मेहंदी लगा के रखना पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुषा ने पीले रंग का ट्रेडीशनल आउटफिट कैरी किया है जिसे उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी के साथ पेयर किया है। इस वीडियो में वह रिया चक्रवर्ती और अपेक्षा के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

खबरों के अनुसार, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी को बहुत सिंपल रखना चाहते हैं। वह सिर्फ अपने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने अपने गेस्ट को सीधे-साधे कपड़ों में आने के लिए कहा है। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, इस कपल की शादी में गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिधवानी और रिया चक्रवर्ती जैसे सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को भी शादी में देखा जा सकता है। 

End of Article