Anupam Kher Mother Health: अनुपम खेर ने बताया मां आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट, दी बाकी फैमिली की हेल्थ की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 03:04 PM IST

Anupam Kher Mother Dulari Health Update: अनुपम खेर ने रविवार को बताया था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू, भाभी और उनकी भतीजी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। परिवार के चारों लोगों का फिलहाल ट्रीटमेंट जारी है...

Anupam Kher Mother Health: अनुपम खेर ने बताया मां आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट, दी बाकी फैमिली की हेल्थ की जानकारी
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को अपने ट्वीट में खुलासा किया था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू, भाभी और उनकी भतीजी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। परिवार के 4 लोगों का परीक्षण सकारात्मक आया था जबकि अभिनेता अनुपम का टेस्ट निगेटिव रहा। अनुपम खेर की मां कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं जबकि उनके भाई राजू का परिवार घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। अब अनुपम खेर ने एक बार फिर से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में एक वीडियो शेयर कर नया अपडेट ट्विटर पर साझा किया है।

वीडियो में अनुपम खेर ने अपने फैन्स को सूचित किया कि उनकी मां दुलारी को आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि उनके भाई और उनका परिवार सभी घर में ही मौजूद हैं। अपने वीडियो में अनुपम खेर ने सभी फैन्स को उनके प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। अनुपम ने लिखा, 'दोस्तों मेरी मम्मी दुलारी, भाई राजू, उनकी पत्नी और मेरी भतीजी के लिए सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं। आपके संदेशों ने मुझे ताकत दी। लेकिन, मैं कहना चाहता हूं कि सामाजिक दूरी केवल एक शब्द नहीं है। इसकी व्यावहारिकता को समझें। इसे गंभीरता से लें।'

अनुपम खेर ने इससे पहले अपने द्वारा शेयर किए वीडियो में फैन्स को अपनी मां, भाई, भाभी और भतीजी को COVID-19 के सकारात्मक परीक्षण के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी मां दुलारी को भूख नहीं लग रही थी। वो बहुत सोती रहती थीं, जिसके बाद उनका ब्लड टेस्ट कराया। जो कि सामान्य था, तब डॉक्टर ने हमें उसका सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी, जिससे उन्हें हल्का कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

End of Article