सलमान खान के लिए तोहफा लेकर पहुंचा फैन, एक्टर ने किया ऐसा बर्ताव कि हो रहे ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 03:55 PM IST

सलमान खान का एक फैन हाल ही में उनके लिए तोहफा लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसके साथ एक्टर ने ऐसा बर्ताव किया कि वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।

सलमान खान के लिए तोहफा लेकर पहुंचा फैन, एक्टर ने किया ऐसा बर्ताव कि हो रहे ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अबू धाबी गए हैं जहां वो IIFA 2022 को होस्ट करेंगे। इससे पहले सलमान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां एक फैन उनके लिए फोटो फ्रेम लेकर पहुंचा जिसमें सलमान अपनी मां सलमा के साथ नजर आ रहे थे। सलमान का फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, लेकिन सलमान इस दौरान ज्यादा अच्छे मूड में नजर नहीं आए और फैन के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए अजीब चेहरे बनाते दिखे। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और वो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। देखें ये वीडियो।

End of Article