Amitabh Bachchan Bodyguard Salary: अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड Jitendra Shinde की 1.5 करोड़ रुपये है सैलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2021, 07:01 PM IST

Amitabh Bachchan Guard Jitendra Shinde Salary: अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी के लिए हमेशा बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे को साथ देखा जाता है। जो कि बिग बी के साथ साए की तरह रहते हैं।

Amitabh Bachchan Bodyguard Salary: अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड Jitendra Shinde की 1.5 करोड़ रुपये है सैलरी

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन बीते वर्षों में दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुके हैं। सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के अलावा, बिग बी छोटे पर्दे के भी मास्टर बन गए हैं, इसका सारा क्रेडिट उनके गेम शो कौन बनेगा करोड़पति को जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में ऐसे कई प्रशंसक हैं जो हर बार दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने से नहीं खुद को रोक नहीं पाते हैं। 
अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग इतनी है कि जब भी वो बाहर निकलते हैं उनको सख्त सुरक्षा की जरूरत होती है।

वैसे अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी के लिए हमेशा बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे को साथ देखा जाता है। जितेंद्र अक्सर बिग बी के साथ साए की तरह रहते हैं। अनुभवी अभिनेता के अंगरक्षक के पास निश्चित रूप से एक कठिन काम है, लेकिन ऐसा करने के लिए जितेंद्र शिंदे को मोटी सैलरी का भुगतान भी किया जाता है।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी के बॉडीगार्ड सालाना 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। जितेंद्र की अपनी सुरक्षा एजेंसी है लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से मेगास्टार के लिए काम करते हैं। इसका मतलब ये है कि जितेंद्र एक लाख रुपये महीने से अधिक की तनख्‍वाह पाते हैं। वह बॉलीवुड के महंगे बॉडीगार्ड्स में से एक हैं। वैसे आपको बता दें, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई अन्य हस्तियां भी अपने अंगरक्षकों को मोटी रकम देती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी फिलहाल काफी बिजी हैं। 78 साल की उम्र में भी उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है। हाल ही में अमिताभ बच्चन केबीसी का 13वां सीजन लेकर आए हैं। फैंस अपने पसंदीदा होस्ट को छोटे पर्दे पर वापस देखकर काफी खुश हैं। इतना ही नहीं, बिग बी स्टारर चेहरे भी जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म में इमरान हाशमी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। 

End of Article