GoodBye First Look: रश्मिका मंदाना संग पतंग उड़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, दिल छू लेगा 'गुडबाय' का फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 02:37 PM IST

Amitabh bachchan and Rashmika Mandanna Goodbye first look: फिल्म ‘गुडबाय’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

GoodBye First Look: रश्मिका मंदाना संग पतंग उड़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, दिल छू लेगा 'गुडबाय' का फर्स्ट लुक

Goodbye first look:  साउथ की बाला रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। रश्मिका निर्देशक विकास बहल की अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली फिल्म ‘गुडबाय’ के साथ बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार शुरुआत करती नजर आएगी। बीते कई दिनों से फिल्म काफी सुर्खियों में छाई हुई है। इसी बीच फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म का पहले लुक का पोस्टर शेयर किया है। जिसके बाद से फैन्स की उत्सुकता का कोई ठिकाना ही नहीं है। साथ ही यह भी बता दें कि फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

दिल छूने वाला है फिल्म का पहला पोस्टर
फिल्म के पहले पोस्टर में आपको पतंग उठाते अमिताभ बच्चन के साथ बेहद प्यारी और मासूम दिख रही रश्मिका हाथ में मांझा पकड़े नजर आएंगी। यह दृश्य बाप बेटी के बीच बिताए जाने वाले बेहद खूबसूरत एवं सुखद पलों में से एक का चित्रण करता है। पोस्टर में दोनों ही बहुत साधारण रूप में, चेहरों पर खुश सजाए, बिना किसी चिंता के जिंदगी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। 

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकास बहल की गुड को, के बैनर के तहत रिलीज हो रही गुडबाय एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में रश्मिका और अमिताभ बच्चन के साथ साथ अभिनेत्री नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, एली अवराम, साहिल मेहता और पावेल गुलाटी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी एक साधारण भारतीय परिवार की कहानी से मेल खाती है। फिल्म में आपको परिवार, रिश्तों और जीवन से जुड़ी दिल में घर कर जाने वाली कहानी देखने को मिलेगी। इससे पहले भी 23 जुलाई 2022 को तरन आदर्श ने ट्वीट के माध्यम से फिल्म के एक दृश्य को जनता के साथ साझा किया था। जिसमें नीना गुप्ता, अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना संग अन्य कलाकार टीवी पर कुछ देखते हुए एक अच्छा फैमिली टाइम गुजारते नजर आ रहे हैं। 

End of Article