आलिया भट्ट से पहले कंगना रनौत ने पहनी थी ये साड़ी, क्या दुल्हन ने कॉपी किया फैशन या डिजाइनर से हुई बड़ी गलती?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 08:00 PM IST

Alia Bhatt Bride saree Fashion goof up: आलिया भट्ट का दुल्हन लुक खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइनर साड़ी पहने दिख रही हैं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक्ट्रेस का ये लुक पहले भी बॉलीवुड अदाकाराओं द्वारा पहना जा चुका है....

आलिया भट्ट से पहले कंगना रनौत ने पहनी थी ये साड़ी, क्या दुल्हन ने कॉपी किया फैशन या डिजाइनर से हुई बड़ी गलती?

Alia Bhatt Saree look goof up: आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग लुक से कई लोगों को प्रेरित किया है। अभिनेत्री ने स्टीरियोटाइप भारी लुक को तोड़कर नो मेकअप को चुना। मिसेज कपूर का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक अब एक ट्रेंड बन गया है। रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट का नया लुक खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइनर साड़ी पहने दिख रही हैं। हालांकि अब कई लोग सोच रहे हैं कि क्या कंगना रनौत से आलिया भट्ट ने शादी की साड़ी के लिए प्रेरणा ली थी? 

दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनौत की कुछ पुरानी तस्वीरों को खोजा है, जिसमें वह उसी तरह की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं जो आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी के लिए पहनी है।

कंगना रनौत ने भाई की शादी में पहनी थी ये साड़ी
कंगना की ये तस्वीरें साल 2020 की हैं। अपने भाई की शादी के रिसेप्शन के लिए कंगना ने देसी लुक लिया था। सब्यसाची की इस साड़ी में कंगना रनौत बहुत खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने अपने होम टाउन में अपने भाई अक्षत रनौत की शादी के लिए पारंपरिक हिमाचल टोपी भी पहनी थी।

Kangana Ranaut wore this Sabyasachi saree in 2020 for her brother's wedding reception

आलिया भट्ट और कंगना रनौत की साड़ी है एक जैसी
सोशल मीडिया यूजर्स आलिया और कंगना की साड़ी की तुलना कर रहे हैं क्योंकि दोनों लगभग एक जैसी हैं। दावा किया जा रहा है कि कंगना ने इसे 2020 में आलिया से बहुत पहले पहना था। हमें आश्चर्य है कि क्या आलिया को पता था कि कंगना ने उनकी वेडिंग ड्रैस जैसी साड़ी पहले पहनी थी? क्या यह डिजाइनरों द्वारा की गई एक बड़ी नासमझी है? वैसे आप ही फोटोज देखकर बताएं कि आखिर किसने साड़ी को बेहतर तरीके से कैरी किया है?

Sonam Kapoor also wore it before Alia Bhatt

आलिया भट्ट से पहले सोनम कपूर ने भी पहना थी साड़ी
आलिया भट्ट से पहले सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं बल्कि सोनम कपूर ने भी ऐसी ही साड़ी पहनी थी। उनकी भी एक फोटो सामने आई है जिसमें हूबहू साड़ी में देखा जा सकता है। 

End of Article