RRR: मास्टरपीस है एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर, फिल्म देखने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें इसका रिव्यू
सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब दर्शक अच्छी संख्या में मूवी देखने पहुंच रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' रोज कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इन फिल्मों की सफलता ने मेकर्स के हौसले को मजबूत किया है। आज RRR रिलीज हो गई है। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद एसएस राजामौली अपनी नई फिल्म लाए है।
राजामौली की फिल्म ‘रौद्रम रणम् रुधिरम्’ यानी फिल्म ‘आरआरआर’ लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। राजामौली की पिछली दो फिल्मों की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए इस फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज है।
साउथ इंडस्ट्री के नंबर 1 डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अजय देवगन (Ajay Devgn), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म पैन इंडिया रिलीज है और तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है।
यहां पढ़ें इस फिल्म का रिव्यू
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो यह रिव्यू जरूर पढ़ें।
ओपनिंग में कितना कमाएगी यह फिल्म
कई फिल्म समीक्षक और फिल्म ट्रेडर्स यह कयास लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट, रामचरण और जूनियर नटराजन की फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट यानी 11 से 13 या 15 करोड़ के साथ हो सकती है।
जूनियर नटराजन ने फैंस को कहा धन्यवाद
आरआरआर देखने के बाद ऐसा था फैंस का रिएक्शन
एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्म देखने के बाद फैंस ने उनकी खूब सराहना की। लोगों ने इस फिल्म को मास्टरपीस कहने के साथ राजामौली की जमकर तारीफ की। एक फैन ने तो राजामौली को रिकॉर्ड ब्रेकर भी कह दिया।
क्यों देखें फिल्म आरआरआर?
फिल्म समीक्षकों के अनुसार एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को जरूर देखना चाहिए। एसएस राजामौली कि इस फिल्म की कहानी बहुत रोचक है लेकिन सेकंड हाफ को थोड़ा खींचा गया है। ऐसे में इस फिल्म की कहानी दर्शकों को थोड़ी निराशा दे सकती है लेकिन सभी कास्ट का अभिनय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। ऐसे में आपको अपने परिवार के साथ यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।
लोगों ने फिल्म को कहा मास्टरपीस
आरआरआर आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म देखने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। लोगों को एसएस राजामौली कि यह फिल्म बहुत पसंद आ रही। कुछ लोगों ने तो इस फिल्म को मास्टरपीस कह दिया है।
तेलुगू स्टेट्स में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है आरआरआर
लोगों पर चढ़ा आरआरआर का बुखार
आलिया भट्ट के अभिनय पर आया दर्शकों का दिल
फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट का अभिनय देखकर लोग उनसे बहुत प्रभावित हुए हैं। यह फिल्म देखने के बाद लोग आलिया भट्ट की तारीफ कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर आलिया भट्ट के अभिनय की खूब सराहना कर रहे हैं।
अमेरिका में प्रीमियर से हुई इतनी कमाई
कितने का मिल रहा है फिल्म का टिकट?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट, रामचरण और जूनियर नटराजन की फिल्म आरआरआर का टिकट दिल्ली में तकरीबन ₹2100 के आसपास का मिल रहा है। कहा जा रहा है कि बड़ी बजट वाली फिल्म होने की वजह से टिकट का दाम इतना ज्यादा रखा गया है।
कितने करोड़ की हो सकती है इस फिल्म की ओपनिंग
कुछ फिल्म समीक्षक और फिल्म ट्रेडर्स का यह मानना है कि एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर की ओपनिंग डबल डिजिट में हो सकती है। इस फिल्म की शुरुआत 12 से 13 करोड़ या 15 करोड़ रुपए से हो सकती है।
वायरल हुआ आलिया भट्ट का बिहाइंड द सीन वीडियो
हॉल में बजीं सीटियां
राजामौली की फिल्म RRR में रामचरण और जूनियर एनटीआर का कमाल देख दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजाईं। नई फिल्म आरआरआर में राजामौली ब्रिटिश काल की कहानी सुनाते हैं और रामायण की एक झलक भी दिखाते हैं।
राजामौली ने फिर किया धमाका
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मच अवेटेड फिल्म RRR ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। अपनी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 की तरह इस बार भी राजामौली छा गए हैं। फैंस को उनकी प्रतिष्ठा की वजह से इस फिल्म पर पूरा भरोसा था और फिल्म फैंस के भरोसे पर खरी उतरी है।
RRR के 'तूफान' ने थर्राया बॉक्स ऑफिस
आरआरआर की आंधी से बॉक्स ऑफिस थर्रा गया है। पहले तीन दिनों की फिल्म की एडवांस बुकिंग 59 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
फैंस कर रहे ऐसे कमेंट
एक फैन ने लिखा- राम चरण एक ऐसे कलाकार हैं जो बोलते बहुत कम है पर फिल्म आरआरआर में उसकी दमदार एक्टिंग यह साबित करती है कि इंसान का काम बोलता है। अपनी आंखों की भावुकता से लेकर गहन अभिनय तक, चंद शब्दों और ढेर सारी अदाओं के साथ राम चरण दुनिया को बता रहे हैं कि वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें दुनिया जीवन भर संजो के रखना चाहेगी।
फैंस कर रहे हैं राम चरण की तारीफ
राम चरण के बारे में ट्वीट्स आ रहे हैं जो कहते हैं कि वे आरआरआर देखने के बाद राम चरण के बारे में ही सोच रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राम ने आंखो से अपनी भावनाओं को व्यक्त की है और अपनी बॉडी लैंग्वेज से रिबेल लगते हैं। एक बार फिर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे क्लास और मास रेयर मिक्सचर हैं।
दमदार परफॉर्मेंस से राम चरण ने जीता लोगों का दिल
मेगा पावर स्टार राम चरण, जिनका मिजाज़ फिल्म के इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान बहुत ही शांत और धैर्य से भरपूर था,परंतु उन्होंने सभी को साबित कर दिया कि वे एक ऐसे कलाकार है जो अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
सिनेमाघरों में ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टक्कर
एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड मूवी आरआरआर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस देखना चाहते हैं कि क्या वो ‘बाहुबली’ वाला मैजिक दोहरा पाएंगे? वहीं आरआरआर की बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स के साथ सीधी टक्कर है। द कश्मीर फाइल्स कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।
डिजिटल और सैटेलाइट से ही कमा लिए इतने करोड़
फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन पहले दिन 100 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। फिल्म ने 325 करोड़ रुपये तो सिर्फ फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स की बिक्री से कमा लिए हैं।
आरआरआर देख यूजर्स बोले- मास्टरपीस
फिल्म का तेलुगू संस्करण देखने के बाद यूजर्स इस पर जबरदस्त रिव्यू दे रहे है। सोशल मीडिया पर राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को शानदार रिव्यू मिल रहे है। एक यूजर ने लिखा, एक शब्द - मास्टरपीस।
आरआरआर का पहला रिव्यू (RRR Movie First Review)
यूके, यूएई और भारत का फिल्म और फैशन क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू ने 'आरआरआर' का रिव्यू किया। उन्होंने लिखा, 'आज के समय में हम इसे बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर कहेंगे लेकिन भविष्य में ये एक क्लासिक फिल्म साबित होगी। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने 'आरआरआर' में करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। ब'आरआरआर' में अजय देवगन एक सरप्राइज पैकेज मालूम पड़ते हैं। जूनियर एनटीआर आरआरआर की जान हैं तो वहीं रामचरण ने शानदार काम किया। आग लगा दी दोनों ने।'
क्या मिलेगी बाहुबली को टक्कर
सबसे बड़ी पहले दिन की ओपनिंग का तमगा निर्देशक एस एस राजामौली की ही फिल्म ‘बाहुबली 2’ के नाम है। इस फिल्म ने सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर पहले ही दिन 121 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
RRR Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा’ को पीछे छोड़ा
फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने एडवांस बुकिंग में अल्लू अर्जुन की बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का रिकॉर्ड तो तोड़ा है। फिल्म ने प्रीमियर की इन टिकटों से ही करीब 22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इतना ही नहीं आरआरआर ने इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बनाने वाली पवन कल्याण की फिल्म ‘भीमला नायक’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
हॉल के अंदर दिख रहे कांटों के तार और कीलें
आंध्र प्रदेश के कई सिनेमाघरों ने 'आरआरआर' (RRR) की रिलीज़ से पहले ही सुरक्षा के सारे इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। आंध्र-प्रदेश के श्रीकाकुलम के थिएटर में कंटीले तारों और कीलों से ओपन एरिया को ऐसे बंद किया गया है ताकि लोग फिल्म स्क्रीन के करीब तक न पहुंच सकें।
बॉयकॉट करने की मांग उठी
फिल्म आरआरआर रिलीज के लिए तैयार है लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है।एनटी रामा राव और रामचरण के कर्नाटक के रहने वाले फैंस इस बात से नाराज हैं कि फिल्म को कर्नाटक में कन्नड़ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज फैंस ने सोशल मीडिया पर #BoycottRRRinKarnataka हैशटैग के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कर्नाटक में फिल्म को कन्नड़ भाषा में रिलीज ना किया जाना कन्नड़ लोगों का बड़ा अपमान है।
रिलीज से पहले ही 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई
रिलीज से पहले ही आलिया भट्ट, रामचरण, जूनियर नटराजन और अजय देवगन की इस फिल्म ने हर जगह तहलका मचा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फिल्म अपने थीएट्रिकल राइट्स की वजह से तकरीबन 470 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली है। इसी के साथ यह भारत की ऐसी फिल्म बन गई है जिसने प्री-रिलीज बिजनेस की रेस में पहला स्थान हासिल किया है।
पहले दिन तगड़ी कमाई का अनुमान
फिल्म बिजनेस के जानकारों की मानें तो RRR पहले दिन की कमाई के मामले में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। मंगलवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग में करीब पौने दो करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जहां भी खुल रही है, चंद घंटों में ही इसकी सारी प्राइम सीटें भर जा रही हैं। फिल्म के तेलुगू संस्करण की एडवांस बुकिंग से ही अब तक करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की ओपनिंग पहले दिन बंपर रहेगी।

