हिंदी डेब्‍यू को तैयार साउथ सुपरस्‍टार रवि तेजा, इस एक्शन थ्रिलर फ‍िल्‍म में निभाएंगे डबल रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 11:19 AM IST

बाहुबली स्‍टार प्रभास बॉलीवुड डेब्‍यू कर रही चुके हैं और अब उनकी ही राह पर चलने वाले हैं रवि तेजा। रवि तेजा साउथ में काफी लोकप्रिय हैं और उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है।

हिंदी डेब्‍यू को तैयार साउथ सुपरस्‍टार रवि तेजा, इस एक्शन थ्रिलर फ‍िल्‍म में निभाएंगे डबल रोल

Ravi Teja Hindi Debut from Khiladi: साउथ के सितारों को अब हिंदी सिनेमा में भी खूब पसंद किया जाने लगा है। इसका ताजा उदाहरण है अल्‍लू अर्जुन। हाल ही में उनकी फ‍िल्‍म पुष्‍पा रिलीज हुई जिसने ना केवल दक्षिण भारतीय बल्कि उत्‍तर भारतीयों को भी अपना दीवाना बनाया है। यही वजह है कि साउथ के सितारे अब हिंदी फ‍िल्‍मों की तरफ रुख कर रहे हैं।

बाहुबली स्‍टार प्रभास बॉलीवुड डेब्‍यू कर रही चुके हैं और अब उनकी ही राह पर चलने वाले हैं रवि तेजा। रवि तेजा साउथ में काफी लोकप्रिय हैं और उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। साउथ में उनकी गिनती सबसे महंगे सितारों में होती है।   

खबर है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा हिंदी डेब्‍यू की तैयारी में हैं। फिल्म खिलाड़ी के जरिए रवि तेजा हिंदी दर्शकों के बीच छा जाने को तैयार हैं। डबल रोल एक्शन से भरपूर थ्रिलर फ‍िल्‍म 11 फरवरी, 2022 को ग्लोबल रिलीज होगी। रमेश वर्मा के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म को कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को इस फ‍िल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं क्‍योंकि 2021 में रवि तेजा की फिल्म क्रैक ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इस फ‍िल्‍म से भी मेकर्स वही इतिहास दोहराना चाहते हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को हिंदी में भी 11 फरवरी को रिलीज किया जा सकता है। खासबात ये है कि इस वक्‍त बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए जब ये फ‍िल्‍म हिंदी में आएगा तो ठीक रेस्‍पांस मिलने की पूरा संभावना है। रवि तेजा वो सितारे हैं जिनकी फिल्‍में सिंगल स्क्रीन्स पर ऑडियंस को खूब पसंद आती हैं। रवि तेजा की हिंदी में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होगी। 'खिलाड़ी' के बाद रवि तेजा रामाराव ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे। अभिनेता तमिल ब्लॉकबस्टर मानाडु के आधिकारिक रीमेक के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। 

End of Article