Holi 2022 Box office Clash: कोरोना के चलते फिल्मों की रिलीज का पूरा गणित खराब हो गया है। जो फिल्में जनवरी और फरवरी में रिलीज होनी थी उन्हें हटाना पड़ा है। बड़े बजट की इन फिल्मों को मेकर्स ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अब मेकर्स के पास होली को भुनाने का मौका है। अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे से लेकर रणबीर कपूर की शमशेरा और प्रभास की राधे श्याम की रिलीज होली पर महाक्लैश की स्थिति बना सकती है।
बच्चन पांडे
फरहाद सामजी द्वारा अभिनीत फिल्म बच्चन पांडे पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस को अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब इंतजार का समय खत्म होने वाला है क्योंकि जल्दी बड़े पर्दे पर यह फिल्म दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है (Bachchan Pandey Film Release Date)। यह फिल्म 18 जनवरी को होली के मौके पर रिलीज होगी।
शमशेरा
दिसंबर 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की घोषणा हुई थी। इस पीरियड फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने सिनेमाघरों में इसकी रिलीज 18 जनवरी रखी है।
राधे श्याम
जानकारी के मुताबिक बाहुबली स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम थियेटर्स में होली के दिन रिलीज हो सकती है। पहले 14 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही थी। अब मेकर्स इस फिल्म को होली पर लाने का मन बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो होली पर बॉक्स ऑफिस महाक्लैश देखने को मिलेगा।

