68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज, कौन सी फिल्म और सितारे मारेंगे बाजी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 10:41 AM IST

68th National Film Awards: आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज, कौन सी फिल्म और सितारे मारेंगे बाजी?

68th National Film Awards: आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की जाएगी। घोषणा PIB के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव होगी। इस बार कई ऐसी फिल्में, एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो नेशनल फिल्म पुरस्कार की प्रबल दावेदार हैं। 

पुरस्कार श्रेणियों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ तमिल, तेलुगू, छत्तीसगढ़ी, हरियाणवी, खासी, मिसिंग, पनिया, तुलु भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। बीते वर्ष बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मनोज वाजपेयी को फिल्‍म 'भोसले' के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता को दिया गया। साथ ही ये अवॉर्ड धनुष को तमिल फिल्म - असुरन के लिए भी मिला है। वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म छिछोरे चुनी गई थी। 

2021 में कंगना को मिला था अवॉर्ड 

2021 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रनौत को दिया गया था। यह कंगना का चौथा अवॉर्ड था। कंगना को इससे पहले तीन बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। सबसे पहले फिल्म फैशन के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का। फिर 2014 में फिल्म क्वीन के लिए और 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए  कंगना को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

End of Article