सलमान खान (Salman Khan) के घर पर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी। एक्टर के घर के बाहर 2 अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। एक्टर ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हमले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एक्टर की बहन अर्पिता उनसे मिलने पहुंची थी। अर्पिता अपने भाई से बेहद प्यार करती हैं। सलमान और अर्पिता एक-दूसरे से शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्पिता हाल ही में हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं।
अर्पिता कलरफुल सूट में नजर आईं। अर्पिका साइन बोर्ड में मन्नत मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्पिता हजरत निजामुद्दीन अपने परिवार और भाई की सलामती के लिए दुआ करने के लिए पहुंची थीं।
अर्पिता पहुंचीं हजरत निजामुद्दीन
अर्पिका के पति और भाई ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि इस मुश्किल समय में पूरा परिवार साथ है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, इसमें बात करने की क्या बात है। ये जाहिल लोग जो कहते हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना। पुलिस ने हमें आश्वसन दिया है कि हमे परिवार और दोस्तों को सुरक्षा दी जाएगी। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है इसका मतलब है कि ये लोग इस साजिश में शामिल थे।
वहीं, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर पूजा भट्ट ने सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने कहा था ये बहुत ही शॉकिंग खबर है। पुलिस की सिक्योरिटी वैन के सामने ये सब हुआ इसका मतलब है सुरक्षा एक भ्रम है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। अनमोल ने फेसबुक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था।
