बॉलीवुड

Kuttey Motion Poster Out: पुलिस ऑफिसर के रोल में छाए अर्जुन कपूर, एक हड्डी के लिए सात कुत्तों के बीच होगी भसड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 06:41 PM IST

Kuttey Motion Poster Out: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते का मोशन पोस्टर हुआ आउट। स्टार कास्ट के इंटेंस लुक ने खींचा फैंस का ध्यान। फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म?

Image

kuttey first look (credit pic: instagram)

Kuttey Motion Poster Out: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म कुत्ते (Kuttey) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज हुआ था। फिल्म में मौजूद सभी कलाकारो का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शारदुल भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुत्ते से फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस मोशन वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'एक हड्डी और 7 कुत्ते'।

वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं, गोली सर पे मार दे, मैटर खत्म। एक्टर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। तब्बू भी कॉप के रोल में हैं और वो कहती हैं कि तो क्या शेर भूखा होगा तो जहर खा लेगा। नसीरुद्दीन शाह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं और कहते हैं मुंह मांगे दाम दूंगा उसे उड़ाने के। वहीं, कोंकणा शर्मा खून से लथपथ नजर आ रही हैं और कहती हैं बकरी हम, कुत्ता तू और शेरा तेरा मालिक।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया कुत्ते से फर्स्ट लुक

कुत्ते को लव रंजन और विशाल भारद्वाज प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को आसमान और विशाल भारद्वाज प्रोड्यूस कर रहे हैं। आसमान ने विशाल को 7 खून माफ, मटरू की बिजली का मंडोला और पटाखा जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। ये फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। हाल ही में अर्जुन कपूर और राधिका मदान साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। फैंस को पुलिस के रोल में अर्जुन कपूर में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदे है। एक्टर की हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article