बॉलीवुड

श्रीदेवी को मैम कहकर बुलाते थे अर्जुन कपूर, पहली बार पापा के साथ इस फिल्म के सेट पर देखा था

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi: अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि बोनी कपूर अक्सर फिल्म शूट में बीजी रहते थे। बेहद कम ऐसा होता था जब वह अपने पिता के साथ समय बीता पाते थे। अर्जुन कपूर अक्सर पापा से मिलने फिल्म के सेट पर जाते थे।

Image

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi: अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे। फिल्म में वह पहली बार विलेन बने थे जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि वह कैसे अपने पापा से मिलने फिल्म सेट पर जाया करते थे । उन्होंने अपनी सौतेली मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी याद किया। उन्होंने वह किस्सा साझा किया जब फिल्म रूप की रानी चोरों के राज के सेट पर वह श्रीदेवी को देख रहे थे।

अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने गलाटा प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि बोनी कपूर अक्सर फिल्म शूट में बीजी रहते थे। बेहद कम ऐसा होता था जब वह अपने पिता के साथ समय बीता पाते थे। अर्जुन कपूर अक्सर पापा से मिलने फिल्म के सेट पर जाते थे। उन्होंने याद किया कि उनके पिता के साथ उनका पूरा अनुभव फिल्म के सेट के इर्द-गिर्द घूमता था। वह एक बार फिल्म रूप की रानी और चोरो के राज के सेट पर पापा से मिलने गए थे। उन्होंने इसे अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बताया, जिसका बजट 1992 में 10 करोड़ रुपये था।

अर्जुन ने फिल्म के बारे में और जानकारी साझा करते हुए 'श्रीदेवी मैम' का जिक्र किया, जिन्होंने 1996 में उनके पिता से शादी की थी। उन्होंने स्टार-स्टडेड कास्ट का वर्णन किया, जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर शामिल थे, जिन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। अर्जुन ने बताया कि इस समय, सेट पर रहते हुए, सिनेमा के प्रति उनका आकर्षण बढ़ने लगा। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेट एक ऐसी जगह थी जहाँ वे अपने पिता से जुड़ सकते थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article