बॉलीवुड

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने बनवाया टैटू, मां की याद में शरीर पर लिखवाया, 'रब राखा'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाया है। अर्जुन कपूर ने ये टैटू अपनी मां की याद में बनवाया है। अर्जुन कपूर ने अपने दांए कंधे के नीचे रब राखा लिखवाया है। अर्जुन कपूर अपनी मां के बहुत करीब थे और मृत्यु के बाद भी वो उन्हें अपने करीब फील करते हैं।

Image

Arjun Kapoor Tattoo

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सालों पहले अपनी मां को खो दिया था। अर्जुन कपूर अपनी मां के काफी करीब थे और उन्हें खोने के बाद से एक्टर को उनकी कमी खल रही है। अर्जुन कपूर समय-समय पर अपनी मां को याद करते हुए चीजें करते रहते हैं ताकि उनकी आत्मा को खुशी महसूस हो। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने अपने शरीर पर मां की याद में टैटू करवाया है, जो उन्हें डेडिकेटिड है। अर्जुन कपूर ने अपने दांए कंधे पर "रब राखा" लिखवाया है। अर्जुन कपूर ने टैटू बनवाते समय की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते समय लिखा है, 'मेरी मां हमेशा ये कहा करती थीं कि दुख हो या सुख हो भगवान हमेशा तुम्हारा ख्याल रखें। मुझे ऐसा लगता है कि वो अब भी यहीं हैं। वो मुझे देख रही हैं और मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं। मैंने ये टैटू सिंघम अगेन की रिलीज की शाम को बनवाया था। सिंघम अगेन के साथ मेरी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू हुआ है और मुझे ऐसा लग रहा है कि इसमें उनका बहुत बड़ा हाथ है। मुझे ऐसा लगता है कि यूनिवर्स का अपना प्लान था जो अब घटित हो रहा है।'

बताते चलें कि फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका का किरदार प्ले किया है। इस फिल्म में वो पहली दफा विलेन बने हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है। सिंघम अगेन से पहले अर्जुन कपूर की पिछले कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं, जिस कारण ऐसा माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है। हालांकि सिंघम अगेन के साथ एक बार फिर से वो शो बिजनेस में लौट आए हैं और बड़े-बड़े निर्माताओं की नजरें उन पर हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article