बॉलीवुड

Malaika Arora से अलग होने का दर्द नहीं भूल पा रहे हैं Arjun Kapoor, एक्ट्रेस का नया फोटोशूट देख किया रिएक्ट

Arjun Kapoor React on Malaika Arora's Photoshoot: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने स्टाइलिश अंदाज में फोटोशूट कराते हुए अपनी कई पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं। इन पिक्स को देखने के बाद अर्जुन कपूर भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।

Image

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Arjun Kapoor React on Malaika Arora's Photoshoot: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लगातार सुर्खियों में बने हैं। एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो सिंगल हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान ने लोगों को हैरान भी किया। लोगों को लगने लगा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा का एक पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें वो नवंबर चैलेंज के बारे में बात करती नजर आईं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक फोटोज पोस्ट कीं। इन पिक्स को देखने एक बाद कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया। दिलचस्प बात यह है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नया अवतार देख अर्जुन कपूर भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बेहद स्टाइलिश फोटोशूट कराया है। लाइका को एक लॉन्ग स्कर्ट और सफेद शर्ट के साथ बॉसी ब्लेजर कैरी करते हुए देखा गया। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक को गोल्डन स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पूरा किया। मलाइका अरोड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'फीलिंग बॉसी।' एक्स-गर्लफ्रेंड के लेटेस्ट फोटोशूट को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा के पोस्ट को लाइक किया। अर्जुन कपूर के अलावा फरहा खान सहित कई सेलेब्स ने मलाइका अरोड़ा की इन पिक्स पर कमेंट्स किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों 'सिंघम अगेन' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article