Arjun Kapoor on Malaika pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को लेकर कुछ देर पहले ही एक न्यूज पोर्टल ने यह जानकारी दी थी कि वो अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिस कारण लोग इस खबर पर भरोसा करने को मजबूर हो गए थे कि जल्द ही बॉलीवुड का ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हालांकि अर्जुन कपूर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इस खबर को झूठा बताया है। अर्जुन कपूर ने इंपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर जो खबर फैल रही है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'पिंकविला ये सबसे घटिया चीज हो सकती है, जो आप लोगों ने की है। जो खबर आप लोगों ने छापी है, वो एथिकल नहीं है। पत्रकार ऐसी घटिया खबरें लिख रहे हैं और बच रहे हैं क्योंकि हम लोग उन्हें कुछ कह नहीं रहे हैं। ऐसी खबरें तुरंत ही सब जगह फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। यह गलत बात है। आप लोगों को हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने का कोई हक नहीं है।'

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से कर रहे हैं डेट
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआती दौर में इन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था लेकिन जब मीडिया में इनके बारे में लगातार खबरें छपने लगीं तो इन्होंने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया। कुछ लोगों को अर्जुन-मलाइका का ये कदम काफी साहसी लगा क्योंकि मलाइका अर्जुन से उम्र में काफी बड़ी हैं। इसके साथ-साथ मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर का हाथ थामा था।
