बॉलीवुड

Arjun Kapoor की वजह Salman Khan और बोनी कपूर के बीच बिगड़े रिश्ते, कहा 'पहले जितने अच्छे नहीं'...

Salman Khan-Boney Kapoor: बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने और सलमान खान के बीच बिगड़े रिश्तों को लेकर बात की। साथ ही बताया की कैसे उन्होंने अर्जुन को गाइड किया करियर में।

Image

Salman Khan-Boney Kapoor

Salman Khan-Boney Kapoor: फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में वह न्यूज 18 के शो शोशा भी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बताया की कैसे अब उनके और सलमान कहना के बीच रिश्ते ठीक नहीं है। साथ ही यह भी बताया की कैसे भाईजान ने बेटे अर्जुन कपूर को करियर में आगे बढ़ने के लिए मदत भी की थी। टाइम्स नाउ नवभारत की सी खास रिपोर्ट में जनिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

इंटरव्यू देते हुए बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बताया की जब वह मोना से अलग हो रहे थे, तब उन्होंने ये नहीं सोचा था की अर्जुन एक्टर बनेंगे। एक दिन सलमान खान (Salman Khan) ने खुद मुझे फोन कर यह बोला की अर्जुन (Arjun Kapoor) एक्टर बनेगा। साथ ही सभी जिम्मेदारी अर्जुन की सलमान ने उठाई साथ ही उनका वजन भी कम कराया। बात दें की अर्जुन बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले काफी ज्यादा मोटे थे, लेकिन भाईजान ने खूब मेहनत की और उनकी बॉडी बनवाई।

साथ ही जब बोनी कपूर से पूछा गया की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के रिश्ते की वजह से उनके और सलमान खान के रिश्ते पर असर पड़ा? ऐसे में निर्माता भले लोग बोलें की रिश्ता बदल गया है, हां लेकिन पहले जितने अच्छे नहीं रहे हैं। मैं आज भी उन्हे प्यार करता हूं, बहुत कम लोग होंगे भाईजान जैसे बड़े दिल वाले। बात दें की रिपोर्ट्स का मानना है की अरबाज और मलाइका का तलाक अर्जुन कपूर की वजह से हुआ था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article