Salman Hugs Usha Uthup: मुंबई पुलिस के इवेंट उमंग में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan), दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे समते कई स्टार्स शामिल हुए। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सलमान खान इवेंट में ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। भाईजान और मशहूर दिग्गज सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) से खास मुलाकात की। सलमान और ऊषा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सलमान मशहूर सिंगर के प्यार छूते हैं और उन्हें गले से लगाते हैं। ऊषा व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं।
सलमान के अलावा विक्की कौशल ने भी ऊषा उत्थुप से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सलमान और विक्की के इस स्वीट जेश्चर की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सलमान अपने से बड़ों को सम्मान देना नहीं बोलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाईजान ने दिल जीत लिया। तीसरे यूजर ने लिखा, सलमान और विक्की कौशल के संस्कार बहुत अच्छे हैं।
सलमान ने ऊषा उत्थुप को लगाया गले
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनो बिग बॉस 17 होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसकी शूटिंग वो जल्द शुरू करने वाले हैं। ऊषा उत्थुप ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं।
