Arbaaz Khan Proposes Shurra Khan Infront Of Arhaan Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी शादी-शुदा जिंदगी के कारण खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने 24 दिसंबर को बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान (Shurra Khan) से शादी रचाई थी। अरबाज खान और शुरा खान की मुलाकात 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। खास बात तो यह है कि शादी के कुछ दिनों बाद अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अरबाज खान (Arbaaz Khan), शुरा खान को प्रपोज करते नजर आए।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है जिसे लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वीडियो में अरबाज खान ढेर सारे फूलों के साथ घुटने पर बैठकर शुरा खान को प्रपोज करते नजर आए। खास बात तो यह है कि इस दौरान अर्पिता खान शर्मा और अरहान खान तक वहां मौजूद रहे। अरबाज खान का प्रपोजल देख शुरा खान की खुशी सातवें आसमान पर दिखी। दोनों ने सबके सामने एक-दूजे को किस भी किया।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) के वायरल वीडियो में नजर आया कि फूल देने के साथ-साथ एक्टर ने शुरा खान को अंगूठी भी पहनाई। इस वीडियो को देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया, कम से कम दोनों एक-दूजे के साथ खुश तो हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये प्रपोजल तो सच में सपने के जैसा है।" बता दें कि शुरा खान से पहले अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
