बॉलीवुड

प्रेग्नेंट शूरा खान संग अरबाज खान ने दिए पोज!! प्रेग्नेंसी के सवाल पर शरमाने लगे होने वाले माता-पिता

अरबाज खान और शूरा खान बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि 57 साल की उम्र में अरबाज खान पहली बार दूसरी पत्नी से पिता बनने वाले है। फैंस कपल की इस खास खुशी में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Arbaaz Khan

अरबाज खान जल्द ही अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ पहली बार पिता बनने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपाराजी कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे है, जिसके जवाब में कपल कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का बोलना है कि कपल ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। अरबाज खान और शूरा खान दिसंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके अगले साल बाद ही लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि शूरा प्रेग्नेंट है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि कपल पैपाराजी की बातों पर शर्मा रहे हैं। कपल पैपराजियों को जमकर पोज दे रहे हैं। अरबाज प्यार से अपनी पत्नी को कार में बैठा रहे हैं और फोटोग्राफरों से धीरे से कहते हैं कि 'समझा करो कभी कभी'। इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि जब अरबाज कार के पास जाते हैं तो एक फोटोग्राफर कहता है, “जाने दो।” अरबाज इसे सुनकर मुस्कुराते है और जवाब देते है-“आप लोग भी जाने दो।”

22 साल के बेटे के पिता हैं अरबाज

अरबाज और शूरा में से किसी ने भी प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है। साथ ही कपल ने इस खबर को गलत भी नहीं बताया है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने अटकलों को और हवा दे दी है। अरबाज खान-शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई थी। इस शादी में केवल करीबी ही शामिल हुए थे। अरबाज की शादी पहले मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका 22 साल का बेटा अरहान खान है। 19 साल की शादी के बाद 2017 में उनका तलाक हो गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article