बॉलीवुड

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अरबाज खान, वायरल वीडियो में दिखा शूरा खान का बेबी बंप

Shura Khan pregnant: अरबाज खान और शूरा खान के घर जल्द ही किरकारी गूजंने वाली है। सोशल मीडिया पर शूरा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शूरा का बेबी बंप नजर आ रहा है। अरबाज खान ने 24 दिसबंर, 2023 में शूरा से शादी की थी। अब फैंस कपल के बेबी का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Arbaaz Khan

Shura Khan pregnant: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान के घर किलकारी गूंजने वाली हैं। 57 की उम्र में एक्टर दोबारा पिता बनने वाले हैं। अरबाज खान ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। अब शूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शूरा का बेबी बंप नजर आ रहा है।

शूरा खान हाल ही में मुंबई में एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर नजर आई। अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई थी। अब वीडियो में एक्टर पत्नी का हाथ पकड़े क्लिनिक के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान होने वाली मां शूरा खान ने धीली सी लॉन्ग व्हाइट शर्ट कैरी की है। जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इस दौरान शूरा ने सेफ्टी के लिए शूज कैरी किया है। वीडियो देख फैंस को बड़ा सबूत मिल गया है कि अरबाज पिता बनने वाले है और फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

कैसे शूरू हुी थी लवस्टोरी

अरबाज खान की पहली शादी मलाइका के साथ हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस से तलाक हो गया था। बाद में एक्टर का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी संग जुड़ा, लेकिन उनसे ब्रेकअप हो गया। फिर एक्टर की लाइफ में शूरा की एंट्री हुई, जिसके बाद एक्टर ने 24 दिसबंर, 2023 में शूरा से शादी कर ली। शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं और और अरबाज खान से उनकी मुलाकात फिल्म "पटना शुक्ला" के सेट पर हुई थी।

लंबे समय से उड़ रही थी प्रेगनेंसी की अफवाहें

शूरा खान शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं। हाल ही में सलमान खान के घर हुई ईद पार्टी के दौरान एक्टर ने पैपाराजीयों को शूरा की तस्वीरें लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद से ऐसी अफवाहें उड़नी लगी थी कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है। अब ये जल्द ही सच होने वाला है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article