बॉलीवुड

Ex गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पर भड़के अरबाज खान, बोले- जब डेढ़ साल पहले हुआ ब्रेकअप तो अब क्यूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 9, 2024, 12:04 PM IST

Arbaaz Khan Angry on Ex Giorgia Andriani: अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था। जॉर्जिया ने अरबाज की शादी से पहले ब्रेकअप को कंफर्म किया था। अब एक्टर ने इस पर रिएक्शन दिया है। अरबाज ने जॉर्जिया से कई सवाल किए हैं।

Image

Arbaaz and Giorgia (credit pic: instagram)

Arbaaz Khan Angry on Ex Giorgia Andriani: अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। अरबाज की शादी से पहले जॉर्जिया एंड्रियानी ने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया था। दोनों ने एक- दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया है। ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही अरबाज की शादी की खबर सामने आई थी। एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के इंटरव्यू पर जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि जॉर्जिया के ब्रेकअप इंटरव्यू को मैं सही नहीं मानता हूं। उस वजह से सभी को लगता है कि मैंने ब्रेकअप के तुरंत बाद दूसरी शादी कर ली जो कि सच नहीं है।

एक्टर ने कहा, ये बहुत दुख की बात है कि मुझे इस बात पर सफाई देने पड़ रही है। लेकिन मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मेरा और जॉर्जिया का ब्रेकअप करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। इसके बाद मैंने शूरा से शादी की थी।

जॉर्जिया पर भड़के अरबाज खान

जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बाद की टाइमलाइन को मेशन नहीं किया है। उनकी बातों से लग रहा है मैं एक रिलेशन से निकलक दूसरे रिलेशन में आ गया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि ब्रेक अप के डेढ़ साल तक मैंने किसी को डेट नहीं किया। इसके बाद मैं शूरा से मिला। मैंने और शूरा ने करीब एक साल तक एक- दूसरे को डेट किया था। अरबाज ने आगे कहा कि जब मेरा और जॉर्जिया का ब्रेकअप हुआ तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया। करीब 2 साल बाद वो ब्रेकअप के बारे में बात कर रही हैं। इसका क्या मतलब है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article