बॉक्स ऑफिस

Lal Salaam Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 9, 2024, 11:12 AM IST

Lal Salaam Box Office Collection Day 1: रजनीकांत (Rajinikanth) की लाल सलाम सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में एक्टर ने मोइद्दीन भाई का रोल प्ले किया है। फिल्म को ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्टर किया है। आइए जानते हैं फिल्म फर्स्ट डे कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं।

Image

Lal Salaam (credit pic: Instagram)

Lal Salaam Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलाम रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। ऐश्वर्या 13 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। मोइद्दीन भाई के रोल में रजनीकांत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं फर्स्ट डे फिल्म कितने करोड़ का बिजनेस करेगी।

रजनीकांत फिल्म में कैमियो रोल में हैं। एक्टर को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को फर्स्ट डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।

पहले दिन फिल्म करेगी इतने करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। Ratasan फेम विष्णु विशाल लीड रोल में है। उनके साथ थालापति विजय के कजन विक्रांत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। विष्णु विशाल, विक्रांत के अलावा कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लाल सलाम को भारत ही नहीं यूएस में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लाल सलाम के साथ बॉक्स ऑफिस पर आज रवि तेजा की ईगल भी रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी रिलीज हुई है। तीनों फिल्मों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article