बॉलीवुड

Eid 2024: ऐज गैप पर ट्रोल हुए Arbaaz Khan-Sshura, मजाक उड़ाते हुए लोग बोले- 'बाप-बेटी की जोड़ी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 01:02 PM IST

Arbaaz Khan-Sshur Khan Troll: अरबाज खान और शूरा खान की ईद के मौके पर नई वीडियो सामने आई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स अरबाज खान और शूरा खान के ऐज गैप का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Image

Instagram

Arbaaz Khan-Sshur Khan Troll: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपनी दूसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) संग अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। अरबाज खान अभी हाल ही में दीवाली के मौके पर अपनी पत्नी शूरा खान संग नजर आए। अरबाज खान और शूरा खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरबाज खान और शूरा खान पैप्स को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद शूरा खान और अरबाज खान एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

ईद पर शूरा संग घूमने निकले अरबाज

अरबाज खान (Arbaaz Khan Look) और शूरा खान (Sshura Khan Age) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर अरबाज खान (Arbaaz Khan Upcoming Movies) और शूरा खान (Sshura Khan Troll) दोनों ही कूल लुक में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में शूरा खान पैप्स को ईद की मुबारकबाद देती हुई नजर आईं। अरबाज खान और शूरा खान की इस वीडियो ने आते सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। जहां फैंस अरबाज खान और शूरा खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स ने इस जोड़ी को जमकर ट्रोल किया।

मलाइका से हुई शूरा खान का तुलना

अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी को पहले ही दिन से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अरबाज खान और शूरा खान के नए वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स इन दोनों की ऐज गैप को लेकर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। कोई इन्हें बाप-बेटी की जोड़ी बता रहा है, तो कोई कह रहा है ऐज गैप ज्यादा हो गया। इसके अलावा कई यूजर्स शूरा खान की तुलना मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से करते नजर आए। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की पहली पत्नी रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article