बॉलीवुड

Anushka Sharma ने Virat Kohli संग शेयर कीं अनसीन फोटोज, बताया कैसे बीते शादी के पांच साल!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 11, 2022, 03:09 PM IST

Anushka Sharma And Virat Kohli 5th Wedding Anniversary: बॉलीवुड कपल विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ड्रीमी वेडिंग की थी। अनुष्का ने अब कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, 'इन प्यारी फोटोज को पोस्ट करने के लिए इससे बेहतर दिन क्या हो सकता है, हमें सेलिब्रेट करने के लिए, माय लव।'

Image

Anushka sharma And virat kohli

Anushka Sharma 5th Wedding Anniversary: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। बॉलीवुड कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ड्रीमी वेडिंग की थी। विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब शादी की पांचवीं सालगिरह के मौके पर अनुष्का शर्मा ने बेहद ही अनोखे तरीके से पति विराट कोहली को शादी की सालगिरह विश की। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटोज शेयर की हैं उन्होंने हर तस्वीर को अलग-अलग कैप्शन दिया है।

अनुष्का शर्मा ने फोटोज के साथ लिखा, 'इन प्यारी फोटोज को पोस्ट करने के लिए इससे बेहतर दिन क्या हो सकता है, हमें सेलिब्रेट करने के लिए, माय लव।' अनुष्का ने पहली फोटो के साथ लिखा, 'मुझे पता है तुम हमेशा मेरे पीछे खड़े हो...।' इनमें पहली फोटो अनुष्का शर्मा की परी फिल्म की है। इस फोटो को फोटोशॉप किया गया है, जिसमें सामने की तरफ अनुष्का शर्मा हैं और पीछे की तरफ भूत की जगह विराट कोहली खड़े हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 'हम दोनों बहुत लकी हैं, हम हमेशा एक दूसरे के लिए कृतज्ञ हैं।'

तीसरी फोटो में विराट अस्पताल में आराम कर रहे हैं और ये तब की है जब अनुष्का लेबर से बाहर आई थीं और उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया था। चौथी फोटो में एक मग की फोटो है जिसपर दोनों की फोटो छपी हुई है, पांचवी फोटो में विराट की दाढ़ी बढ़ी हुई है, छठी फोटो में अनुष्का की प्यारी सेल्फी में विराट मजेदार एक्स्प्रेशन दे रहे हैं और आखिरी फोटो भी एक सेल्फी है जिसके लिए अनुष्का ने लिखा है- 'हमारा प्यार बना रहे, आज, कल और हमेशा के लिए..।'

अनुष्का के पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद विराट ने भी अनुष्का के लिए पोस्ट किया है। एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके विराट ने कैप्शन में लिखा है- 'कयामत तक साथ चलने वाले इस सफर के पांच साल पूरे हो गए हैं। मैं कितना खुशनसीब हूं जो मुझे तुम मिली, मैं अपने पूरे दिल से तुम्हें प्यार करता हूं।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article