बॉलीवुड

Anushka Sharma ने 29 साल की उम्र में क्यों रचा ली Virat Kohli से शादी? अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

Why Anushka got married at 29: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 29 साल की उम्र में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचा ली थी। अनुष्का शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि लोगों को पुरानी सोच से आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि आज की ऑडियंस कलाकारों को उनकी एक्टिंग के लिए देखने के लिए सिनेमाघरों में आती है।

Image

Anushka Sharma on her wedding

Why Anushka got married at 29: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा ने जब विराट कोहली के साथ शादी करने का फैसला लिया तब वो केवल 29 साल की थीं। कई लोगों ने अनुष्का शर्मा के इस कदम पर सवाल खड़े किए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि अदाकारा को शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो उस वक्त बॉलीवुड की नम्बर 1 एक्ट्रेस थीं। लोगों को लगता था कि शादी करके अनुष्का शर्मा अपना करियर तबाह कर लेंगी।

अदाकारा अनुष्का शर्मा ने किसी की परवाह किए बिना विराट कोहली के साथ घर बसा लिया और आज खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा न केवल अपना घर संभाल रही हैं, बल्कि अपने परिवार को भी वक्त दे रही हैं। अनुष्का शर्मा कई युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं क्योंकि उन्होंने जो कदम उठाएं हैं, वो सबके बस की बात नहीं है।

अनुष्का शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन्हें 29 साल की उम्र में शादी करते हुए डर क्यों नहीं लगा था। अनुष्का के अनुसार, वो विराट के साथ प्यार में थीं और शादी के लिए तैयार थीं। अदाकारा अनुष्का शर्मा के अनुसार, ‘हमारी ऑडियंस काफी इवॉल्व हो चुकी है। आजकल की ऑडियंस केवल कलाकारों को स्क्रीन पर देखने के लिए थिएटर आती है। वो इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि उनकी रियल लाइफ में क्या चल रहा है। कोई अदाकारा शादीशुदा है या मां बन चुकी है, इससे दर्शकों को कोई फर्क नहीं है। हमें भी इन सारी चीजों से आगे बढ़ना चाहिए। मैंने केवल 29 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मैंने यह कदम उठाया क्योंकि मैं प्यार में थी और आज भी प्यार में हूं। ये बहुत ही खूबसूरत अहसास है।’ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। अनुष्का इन दिनों वामिका के साथ खूब वक्त बिताती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article