बॉलीवुड

बेटे अकाय को लेकर वापस लौटीं Anushka Sharma, Ranbir-Alia की तरह पैपराजी को दिया स्पेशल इनवाइट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 02:39 PM IST

Anushka Sharma Returns India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बेटे अकाय की पहल झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ पैपराजी से रिक्वेस्ट कि बच्चों की फोटो और वीडियो ना ले। वो खुद जल्द पोज देंगी जब बच्चे आसपास नहीं होंगे।

Image

Anushka Sharma (credit Pic: Instagram)

Anushka Sharma Returns India: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। दोनों ने अपने बच्चों की फोटो अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे अकाय को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बच्चों की फोटो लेने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी से स्पेशल रिक्वेस्ट की।

अनुष्का ने एयरपोर्ट पर बच्चों की पहल दिखाई और जल्द ही मिलने का वादा भी किया। उन्होंने कहा, वो खुद पोज देंगी लेकिन तब नहीं जब बच्चे आसपास होंगे। इससे पहले रणबीर और आलिया ने भी पैप्स को मिलने के लिए इनवाइट किया था। उस समय रणबीर ने अपने फोन पर बेटी राहा का चेहरा दिखाया था। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बच्चों की फोटो और वीडियो लेने से मना कर दिया।

बेटे के साथ भारत लौटीं अनुष्का शर्मा

बच्चों को पैपराजी से रखती हैं दूर

एक्ट्रेस ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को भी फोटो लेने से मना कर रखा है। इस साल 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया था। विराट और अनुष्का दोनों ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखा है। कपल का कहना हैं कि जब तक उनके बच्चे इस दुनिया को समझने नहीं लगते हैं तब तक उन्हें इस दुनिया के सामने नहीं लाएंगे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में वापसी करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article